आजकल हर घर में वॉशिंग मशीन एक जरूरी सामान बन गई है। ये मिनटों में ढेर सारे कपड़े धो देती है। लेकिन कभी-कभी मशीन अचानक ज़ोर-ज़ोर से हिलने लगती है या आवाज़ करने लगती है, जिससे हम परेशान हो जाते हैं और फौरन मैकेनिक को फोन कर बैठते हैं। जबकि अगर कुछ आसान बातों का ध्यान रखें, तो आप खुद भी इसे ठीक कर सकते हैं — बिना ज़्यादा खर्च और मेहनत के।
1. ड्रायर में कुछ फंसा तो नहीं? पिन, सिक्का या हेयर क्लिप चेक करें
कई बार कपड़ों के साथ ड्रायर में सिक्का, पिन या हेयर क्लिप चला जाता है और अंदर फंस जाता है। इससे मशीन का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह हिलने लगती है। इसका हल आसान है — पहले मशीन का प्लग निकालें, फिर ड्रायर को ध्यान से चेक करें। अगर कुछ फंसा है, तो धीरे से निकाल दें। काम हो गया, वो भी बिना मैकेनिक के!
2. कपड़े डालने का तरीका भी मायने रखता है
जल्दबाजी में लोग कपड़े उलझाकर या ठूंस-ठूंसकर मशीन में डाल देते हैं। इससे वजन एक तरफ हो जाता है और मशीन हिलने लगती है। सही तरीका ये है — कपड़ों को हल्का फैलाकर डालें और एक बार में जरूरत से ज्यादा न भरें। मशीन को भी सांस लेने दीजिए!
3. वॉश मोड का सही इस्तेमाल करें
हर वॉशिंग मशीन में अलग-अलग मोड होते हैं — जैसे लो, मीडियम और हाई। अगर भारी कपड़े आप लो मोड में धोएंगे, तो मशीन पर ज़्यादा प्रेशर पड़ेगा और वह कांपने लगेगी। हल्के कपड़ों के लिए लो मोड और भारी कपड़ों के लिए हाई मोड का इस्तेमाल करें।
4. जांचें कि मशीन सीधी जमीन पर रखी है या नहीं
कई बार मशीन की एक-दो टांगे ठीक से जमीन पर नहीं टिकतीं, जिससे वह धोने के दौरान हिलती है। इसे चेक करने के लिए मशीन को थोड़ा आगे-पीछे हिलाएं। अगर डगमगाए, तो नीचे लकड़ी या रबर का टुकड़ा रखें, ताकि वह बैलेंस में आ जाए।
5. छोटे काम खुद करें – हर बार मैकेनिक क्यों?
हर बार छोटे-छोटे प्रॉब्लम के लिए मैकेनिक को बुलाना जरूरी नहीं है। अगर आप ये छोटी-छोटी बातें ध्यान में रखेंगे, तो आपकी वॉशिंग मशीन सालों तक बिना दिक्कत के काम करेगी। इससे समय और पैसा दोनों की बचत होगी।
यह भी पढ़ें:
चार्जर से आग या ब्लास्ट का खतरा! क्या आप भी कर रहे हैं ये भूल
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check