आजकल डिजिटल दुनिया में सिक्योरिटी सबसे बड़ी ज़रूरत बन गई है। कई बार हमें ये पता ही नहीं होता कि हमारे नाम पर कितने मोबाइल नंबर एक्टिव हैं। हो सकता है कि आपने किसी समय एक सिम कार्ड लिया हो और अब उसका इस्तेमाल बंद कर दिया हो, या फिर सिम खो गया हो। लेकिन वो नंबर आज भी आपके नाम पर एक्टिव है – और अगर कोई उसका गलत इस्तेमाल कर रहा हो, तो मुश्किल में आप फंस सकते हैं।
अब घबराने की ज़रूरत नहीं। सरकार ने एक बेहद आसान तरीका दिया है जिससे आप मिनटों में यह पता कर सकते हैं कि आपके नाम पर कितने मोबाइल नंबर चल रहे हैं — और उन्हें रिपोर्ट भी कर सकते हैं।
“Sanchar Saathi” पोर्टल: एक आसान और सुरक्षित समाधान
“Sanchar Saathi” एक सरकारी पोर्टल है, जो आपकी डिजिटल सुरक्षा के लिए बनाया गया है। इसके जरिए आप:
अपने नाम पर एक्टिव सभी मोबाइल नंबर देख सकते हैं
खोए या चोरी हुए फोन को ब्लॉक कर सकते हैं
विदेशी नंबर से आ रही संदिग्ध कॉल्स की रिपोर्ट कर सकते हैं
किसी भी फ्रॉड का तुरंत पता लगा सकते हैं
और सबसे अच्छी बात – इसके लिए आपको आधार कार्ड की ज़रूरत नहीं है। सिर्फ मोबाइल नंबर से जानकारी मिल जाती है।
कैसे जानें कि आपके नाम पर कितने नंबर एक्टिव हैं? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)
सबसे पहले Sanchar Saathi पोर्टल पर जाएं
नीचे स्क्रॉल करें और “Know Your Mobile Connections” सेक्शन पर क्लिक करें
नया पेज खुलेगा — इसमें अपना मोबाइल नंबर डालें
कैप्चा कोड डालें और फिर “Request OTP” पर टैप करें
आपके मोबाइल पर जो OTP आए, उसे डालें और “Login” पर क्लिक करें
स्क्रीन पर आपके नाम पर एक्टिव सभी सिम कार्ड्स की लिस्ट दिखेगी
यूज़ न हो रहे नंबर को कैसे करें रिपोर्ट?
लिस्ट में जो नंबर आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, उन्हें पहचानें
उस नंबर के आगे बने बॉक्स पर टिक करें
फिर “Report” बटन पर क्लिक करें
आपकी रिपोर्ट संबंधित टेलीकॉम कंपनी को भेज दी जाएगी, जो आगे की कार्रवाई करेगी।
मोबाइल ऐप भी है उपलब्ध
अगर आप मोबाइल ऐप इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, तो “Sanchar Saathi” ऐप को भी Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप में भी वही सुविधाएं मिलती हैं जो वेबसाइट पर मिलती हैं।
यह भी पढ़ें:
अब गूगल के AI जवाबों में भी दिखेंगे विज्ञापन, जानें क्या होगा फर्क
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check