डिजिटल युग में स्मार्टफोन हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। यह छोटा सा डिवाइस हमारी रोज़मर्रा की ज़रूरतों से लेकर मनोरंजन तक, हर चीज़ में मदद करता है। एक क्लिक पर खाना मंगाना हो या कैब बुक करनी हो – सबकुछ आसान हो गया है। लेकिन धीरे-धीरे यही सुविधा हमारी आदत और फिर लत बनती जा रही है।
क्या आपको भी लगता है कि आप बिना वजह बार-बार फोन चेक करते हैं? अगर हां, तो अब वक्त आ गया है कि इस आदत पर लगाम लगाई जाए।
स्मार्टफोन की लत: न मानसिक रूप से ठीक, न शारीरिक रूप से
लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल आंखों, पीठ और गर्दन को नुकसान पहुंचाता है। वहीं, ज़रूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम मानसिक थकान और स्ट्रेस का भी कारण बन सकता है। ऐसे में अगर आपको भी लग रहा है कि आप फोन पर बहुत ज्यादा समय बर्बाद कर रहे हैं, तो अब स्मार्ट तरीके से इसे कंट्रोल करने का समय है।
डिजिटल डिटॉक्स के लिए नए जमाने के स्मार्ट ऐप्स
फोन की लत छोड़ना आसान नहीं है, लेकिन नामुमकिन भी नहीं। अब कई ऐसे ऐप्स आ चुके हैं जो आपके स्मार्टफोन को एक सिंपल, बेसिक डिवाइस में बदल देते हैं – ठीक किसी पुराने कीपैड फोन की तरह। ये ऐप्स न सिर्फ इंटरफेस को साधारण बनाते हैं, बल्कि ऐप लिमिट और स्क्रीन टाइम कंट्रोल जैसे फीचर्स के जरिए फोन की लत छुड़ाने में मदद भी करते हैं।
Minimalist Launchers: स्मार्टफोन को बनाएं सिंपल फोन
“Minimalist Phone Launchers” एक तरह के लॉन्चर ऐप्स होते हैं जो फोन की होम स्क्रीन से सभी आइकन हटा देते हैं। इंटरफेस इतना सिंपल हो जाता है कि सिर्फ ज़रूरी काम ही कर सकते हैं। ऐप्स तक पहुंचना भी थोड़ा मुश्किल हो जाता है, जिससे अनचाहे स्क्रॉलिंग और ऐप ओपनिंग से बचा जा सकता है।
ऐसे ऐप्स क्या करते हैं?
फोन का लुक और फील एकदम बेसिक बना देते हैं
ब्लैक एंड व्हाइट या सादे कलर थीम्स का विकल्प देते हैं
ऐप यूसेज टाइमर लगाते हैं, जो तय समय के बाद अलर्ट देते हैं
फोकस बढ़ाने और अनावश्यक नोटिफिकेशन से बचाने में मदद करते हैं
यह भी पढ़ें:
गर्मी के मौसम में वजन कम करना अब आसान! रोजाना खाएं यह खास फल और देखें चमत्कारी बदलाव
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check