सनराइजर्स हैदराबाद की ओनर और बिजनेसवुमन काव्या मारन सिर्फ क्रिकेट स्टेडियम में अपनी मौजूदगी से ही नहीं, बल्कि अपने ग्लैमरस लुक और स्टाइल से भी चर्चा में बनी रहती हैं। जब भी SRH का मैच होता है, कैमरे का फोकस अक्सर काव्या पर ही टिक जाता है। अब उनके निजी जीवन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है — रिपोर्ट्स के मुताबिक, काव्या जल्द ही साउथ के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर से शादी कर सकती हैं।
रिश्ते पर रजनीकांत की मुहर?
काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर के रिलेशनशिप की चर्चा कोई नई बात नहीं है। दोनों को पहले भी कई मौकों पर साथ देखा गया है, जिससे ये कयास लगाए जाते रहे हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब पिंकविला की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों की शादी की बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है।
सबसे खास बात यह है कि इस रिश्ते को लेकर सुपरस्टार रजनीकांत भी एक्टिव हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने खुद आगे आकर काव्या और अनिरुद्ध के पैरेंट्स से बात की है। चूंकि रजनीकांत, अनिरुद्ध के रिश्तेदार हैं (फूफा), ऐसे में इस खबर को और भी ज्यादा वजन मिल रहा है।
कौन हैं काव्या मारन?
काव्या मारन, भारत की जानी-मानी बिजनेसवुमन हैं और सन नेटवर्क के मालिक कलानिधि मारन की बेटी हैं। वे सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओनरशिप भी संभालती हैं और अक्सर टीम के साथ जुड़ी नजर आती हैं।
कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर?
अनिरुद्ध रविचंदर साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और टैलेंटेड म्यूजिक डायरेक्टर्स में से एक हैं। उनका परिवार भी कला से जुड़ा हुआ है। उनके पिता रवि राघवेंद्र एक एक्टर हैं और मां लक्ष्मी एक प्रसिद्ध क्लासिकल डांसर हैं। अनिरुद्ध का नाम ‘जवान’, ‘विक्रम’, ‘लियो’, ‘जेलर’, ‘देवरा’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से जुड़ा रहा है। अब वे विजय देवरकोंडा की आने वाली फिल्म ‘किंगडम’ में भी नजर आ सकते हैं।
अब देखना ये है कि क्या काव्या और अनिरुद्ध जल्द अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से सार्वजनिक करते हैं या नहीं। फिलहाल फैंस को इस कपल के कंफर्मेशन का बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़ें:
अब DU कैंपस में सुरक्षा होगी टॉप क्लास! सभी कॉलेजों में सेफ्टी ऑडिट शुरू
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check