इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अक्सर एक ब्यूटी हैक वायरल होता रहता है — चेहरे पर बर्फ रगड़ने से स्किन ग्लो करने लगती है। कई लोग इसे फॉलो करते हैं, तो कुछ इसे एक मिथ मानते हैं। सवाल उठता है: क्या सच में बर्फ से चेहरा चमकने लगता है या यह सिर्फ एक ट्रेंड है? चलिए जानते हैं डर्मेटोलॉजिस्ट की राय और इसके फायदे व नुकसान।
बर्फ से चेहरे पर ग्लो — कितना सही?
डर्मेटोलॉजिस्ट्स का कहना है कि चेहरे पर बर्फ लगाने से कुछ हद तक स्किन को फायदे हो सकते हैं, लेकिन इसका रोज़ाना इस्तेमाल और गलत तरीका नुकसानदायक भी हो सकता है। बर्फ स्किन को टेम्पररी तौर पर टाइट और फ्रेश दिखा सकती है, जिससे “इंस्टेंट ग्लो” जैसा एहसास होता है। लेकिन ये ग्लो अस्थायी होता है।
चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे:
सूजन कम करता है: सुबह उठकर चेहरा सूजा हुआ लगता है तो बर्फ लगाने से तुरंत राहत मिल सकती है।
पिंपल्स में राहत: बर्फ लगाने से पिंपल्स की सूजन और रेडनेस कम हो सकती है।
ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है: ठंडक स्किन में ब्लड फ्लो को अस्थायी रूप से बढ़ाती है, जिससे फेस फ्रेश और टाइट लगता है।
ओपन पोर्स को टाइट करता है: बर्फ पोर्स को टेंपरेरी टाइट कर सकता है, जिससे स्किन स्मूथ दिखती है।
नुकसान या सावधानियां:
सीधा बर्फ लगाने से स्किन बर्न हो सकती है (जिसे “ice burn” कहते हैं)।
संवेदनशील या ड्राई स्किन वालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
ज्यादा देर तक लगाने से केशिकाएं फट सकती हैं, जिससे स्किन पर लाल रेखाएं दिख सकती हैं।
सही तरीका क्या है?
बर्फ को हमेशा सॉफ्ट कपड़े या सूती रुमाल में लपेटकर ही लगाएं।
1-2 मिनट से ज्यादा न लगाएं।
हफ्ते में 2-3 बार ही करें।
बर्फ में गुलाबजल, एलोवेरा या ग्रीन टी मिलाकर हर्बल आइस क्यूब्स बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
डायबिटीज से लेकर दिल के मरीजों तक – अर्जुन की छाल है रामबाण, फायदे जानकर आप भी चौंक जाएंगे
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check