ईरान और इजराइल के एक-दूसरे पर हमले लगातार पांचवें दिन जारी है। तेहरान में आज तड़के विस्फोटों और भारी हवाई सुरक्षा गोलाबारी की आवाज सुनाई दी। स्थानीय मीडिया के अनुसार राजधानी तेहरान से 320 किलोमीटर दूर स्थित प्रमुख नतांज़ में भी हवाई सुरक्षा सक्रिय की गई।
इजराइल में देर रात तेल अवीव में ईरान के हवाई हमले के कारण सायरन की आवाज सुनाई दी और एक विस्फोट की आवाज सुनी गई। इससे पहले इज़राइल ने ईरान के सरकारी टीवी चैनल के दफ्तर पर भीषण हमला किया है।
यह हमला तब हुआ जब चैनल के स्टूडियो से लाइव प्रसारण चल रहा था। हमले से एक घंटे पहले ही इज़राइल ने तेहरान के लोगों से वह इलाका खाली करने को कहा था जहां टीवी स्टूडियो स्थित हैं। इजराइल ने बाद में टीवी चैनल पर हमले का वीडियो भी जारी किया।
ईरान में पांच दिनों में 224 लोग मारे गए हैं जिसमें से ज्यादातर नागरिक है वहीं इजराइल में अब तक 24 नागरिक मारे गए हैं। इजराइल के वित्त मंत्री ने कहा कि ईरानी हमलों से हुए नुकसान के कारण लगभग 3,000 इज़राइली लोगों को निकाला गया है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check