फोन में इंटरनेट न चले तो सब अधूरा सा लगता है। चैटिंग हो, वीडियो देखना हो या ऑनलाइन पेमेंट — बिना इंटरनेट के सब रुक जाता है।
आजकल बहुत से लोग मोबाइल इंटरनेट स्लो या बंद होने की शिकायत करते हैं, लेकिन इसकी असली वजह पकड़ पाना अक्सर मुश्किल होता है।
चिंता मत कीजिए! यहां हम आपके लिए लाए हैं 5 आसान और असरदार ट्रिक्स, जिनकी मदद से आप खुद ही मोबाइल इंटरनेट की दिक्कत समझ पाएंगे और उसे ठीक भी कर सकेंगे।
1. सबसे पहले फोन को रीस्टार्ट करें
कई बार बस एक रीस्टार्ट से ही सारी समस्या हल हो जाती है।
फोन को दोबारा शुरू करने से नेटवर्क दोबारा सेट होता है और इंटरनेट कनेक्शन रीफ्रेश हो जाता है।
इसके साथ यह भी चेक कर लें कि आप जिस जगह हैं, वहां सिग्नल या नेटवर्क कमजोर तो नहीं है।
2. नेटवर्क मोड चेक करें
आपका फोन कहीं 2G या 3G नेटवर्क पर तो नहीं अटका है?
फोन की सेटिंग्स में जाकर “Network Mode” को Auto, 4G, या 5G पर सेट करें।
इससे आपका फोन अपने आप सबसे तेज नेटवर्क से जुड़ जाएगा।
3. कैशे डेटा को क्लियर करें
फोन में लगातार इस्तेमाल होने वाले ऐप्स और ब्राउज़र में कैशे डाटा जमा होता रहता है, जिससे फोन स्लो हो सकता है और इंटरनेट भी धीमा चलने लगता है।
क्या करें?
सेटिंग्स → स्टोरेज → कैशे डाटा → क्लियर कैशे
ये छोटा सा काम आपके इंटरनेट और फोन, दोनों की परफॉर्मेंस सुधार सकता है।
4. नेटवर्क सर्विस की जानकारी लें
अगर आपके इलाके में नेटवर्क अपग्रेड या मेंटेनेंस चल रहा हो, तो इंटरनेट की स्पीड धीमी हो सकती है।
ऐसे में आप अपने नेटवर्क प्रोवाइडर के कस्टमर केयर से संपर्क करें और स्थिति की जानकारी लें।
5. नेटवर्क सेटिंग्स को रीसेट करें
जब सारे उपाय फेल हो जाएं, तो एक आखिरी और पावरफुल तरीका है —
नेटवर्क सेटिंग्स को रीसेट करना।
इससे आपके मोबाइल की सभी पुरानी नेटवर्क सेटिंग्स डिलीट हो जाएंगी और फोन दोबारा नई सेटिंग्स के साथ कनेक्ट होगा।
कैसे करें?
सेटिंग्स → सिस्टम → रीसेट ऑप्शन → रीसेट नेटवर्क सेटिंग्स
यह भी पढ़ें:
अब गूगल के AI जवाबों में भी दिखेंगे विज्ञापन, जानें क्या होगा फर्क
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check