आज के समय में नई-नई तकनीकों ने हमारी जिंदगी को बेहद आसान बना दिया है, लेकिन इसके साथ ही इसके साइड इफेक्ट्स भी सामने आ रहे हैं। मोबाइल और इंटरनेट ने पूरी दुनिया को बदल दिया है, और अब AI और रोबोटिक्स भी हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। हालांकि ये तकनीकें लाभदायक हैं, लेकिन लगातार ऑनलाइन रहने की आदत सेहत के लिए खतरा बन गई है।
इंटरनेट और मोबाइल का दिमाग पर असर
लंदन यूनिवर्सिटी की एक स्टडी के अनुसार, इंटरनेट के ज्यादा एक्सपोजर से दिमाग के न्यूरॉन्स पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। खासकर युवाओं में इसका असर देखने को मिल रहा है — ध्यान की कमी, ज़्यादा सोच-विचार (ओवर थिंकिंग) जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।
इतना ही नहीं, घंटों मोबाइल इस्तेमाल करने और इंटरनेट पर लंबे समय तक रहने से ब्रेन ट्यूमर के मामले भी बढ़ रहे हैं। ट्रीटमेंट में देरी गंभीर ट्यूमर को कैंसर में बदल सकती है, जो जानलेवा हो सकता है।
ब्रेन ट्यूमर क्या है?
जब दिमाग के सेल असामान्य रूप से बढ़ने लगते हैं, तो मस्तिष्क में टिश्यू की गांठ बन जाती है, जिसे ट्यूमर कहते हैं। ये दो तरह के होते हैं:
बिनाइन ट्यूमर: धीरे-धीरे बढ़ता है।
मेलिग्नेंट ट्यूमर: तेजी से बढ़ता है और कैंसरस होता है।
ब्रेन ट्यूमर से हर साल लाखों मौतें
WHO के अनुसार, हर साल करीब 8 लाख लोग ब्रेन कैंसर से मरते हैं। भारत में लगभग 50 हजार नए मामले सामने आते हैं, जिनमें 20% बच्चे होते हैं। दिमाग हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो भूख से लेकर नींद तक हर काम को नियंत्रित करता है। इसलिए दिमाग की सेहत को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए।
स्वामी रामदेव के आयुर्वेदिक और योग टिप्स
योग और आयुर्वेद से दिमाग को शांत और स्वस्थ रखा जा सकता है। नियमित योगाभ्यास दिमाग की सेहत को बेहतर बनाता है और बीमारियों से बचाता है।
ब्रेन ट्यूमर के लक्षण
सिरदर्द
उल्टी (वॉमिटिंग)
मूड स्विंग्स
सुनने में दिक्कत
बोलने में समस्या
याददाश्त कमजोर होना
नजर कमजोर होना
ब्रेन से जुड़ी अन्य बीमारियां
पार्किंसन
अल्जाइमर
डिमेंशिया
ब्रेन इंजरी
दिमाग स्वस्थ रखने के 5 आसान उपाय
नियमित एक्सरसाइज करें।
संतुलित डाइट लें।
तनाव से दूर रहें।
रोजाना म्यूजिक सुनें।
पर्याप्त और अच्छी नींद लें।
दिमाग मजबूत करने के नुस्खे
बादाम को रोगन में भिगोकर दूध के साथ पियें।
थोड़े बादाम रोगन को नाक में डालें।
बादाम और अखरोट पीसकर खाएं।
यह भी पढ़ें:
छोटे फ्लैट में भी अब पूरे घर में ठंडक! सेंट्रल AC है बेस्ट ऑप्शन
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check