डॉ. रोहिणी घावरी ने भीम आर्मी संस्थापक तथा नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद पर गंभीर भावनात्मक शोषण का आरोप लगाया है।
रोहिणी घावरी ने बताया – मैं अवसाद में थी, इसके बाद भी मैंने अपनी पीएचडी पूरी की। हर वक्त मैं सोचती थी कि ऐसा मेरे साथ ही क्यों हुआ? यदि उस इंसान को यही करना था तो फिर वो मेरे साथ रिलेशनशिप में आया ही क्यों? मैं स्विटजरलैंड में अपनी जिंदगी से खुश थी।
चंद्रशेखर से मिलने के बाद उसे मैंने आंदोलन को समर्पित कर दिया था। स्विटजरलैंड की लाइफ से पूरी तरह से डिस्कनेक्ट हो गई थी। मैं सोचती थी कि इन्हें आगे बढ़ाना है। हम दोनों को मिलकर बहुत कुछ करना है। इतना करने के बाद अचानक ऐसा कौन सा जैकपॉट उनके हाथ लगा कि मुझे साइडलाइन कर दिया।
बता दें कि डॉ. रोहिणी घावरी इंदौर के बीमा अस्पताल में काम करने वाली सफाईकर्मी की बेटी हैं। वह 2019 में हायर एजुकेशन के लिए स्विट्जरलैंड गई थीं। पढ़ाई के दौरान ही वह और चंद्रशेखर एक दूसरे के संपर्क में आए थे और तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check