भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा बंगलादेश में अंतरिम सरकार के गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने कल शाम को बंगलादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में शपथ ली।राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने बंगभवन के दरबार हॉल में उन्हें शपथ दिलायी। इस दौरान भारतीय उच्चायुक्त उन विदेशी राजनयिकों और अतिथियों में शामिल थे, जिन्हें शपथग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया था।
गत पांच अगस्त को सुश्री शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और देश छोड़कर चले जाने के बाद प्रोफेसर यूनुस ने अंतरिम सरकार का कार्यभार संभाला है।
यह भी पढ़े :-
हरियाणा के लिए विनेश एक चैंपियन है और उसे सभी सम्मान दिए जाएंगे: सैनी
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check