बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, वायरल और इंफेक्शन की परेशानी आम हो जाती है। खासकर जब इम्यून सिस्टम कमजोर हो, तो बीमारियों की चपेट में आना और भी आसान हो जाता है। ऐसे समय में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना बेहद जरूरी है।
इसका सबसे आसान और असरदार तरीका है – रोजाना 1-2 कप हर्बल टी का सेवन।
घर में बनी ताजी पत्तियों की हर्बल टी न केवल इम्यूनिटी बढ़ाती है, बल्कि शरीर को डिटॉक्स करने और वजन कम करने में भी मदद करती है।
आइए जानते हैं तीन असरदार हर्बल टी और उन्हें बनाने का तरीका:
🍃 1. तुलसी की हर्बल टी – सर्दी-जुकाम में फायदेमंद
फायदे:
इम्यूनिटी बूस्टर
सर्दी-जुकाम में राहत
वजन घटाने और डिटॉक्स में सहायक
कैसे बनाएं:
7-8 तुलसी की ताजी पत्तियों को धो लें।
1 गिलास पानी में डालकर तब तक उबालें जब तक पानी आधा न हो जाए।
छानकर हल्का गर्म पी लें। स्वाद के लिए थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं।
🌺 2. गुड़हल की चाय – दिल के लिए लाभकारी
फायदे:
कोलेस्ट्रॉल कम करे
दिल की बीमारियों का खतरा घटाए
वजन कम करने में सहायक
कैसे बनाएं:
2 गुड़हल के फूलों की पत्तियां लेकर अच्छे से धो लें।
1 गिलास पानी में डालकर 4-5 मिनट तक उबालें।
छान लें और स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू रस या शहद मिला लें।
🌿 3. पुदीना टी – पेट की समस्याओं का इलाज
फायदे:
गैस, एसिडिटी और अपच में फायदेमंद
गर्मी में ठंडक दे
वजन घटाने में मददगार
कैसे बनाएं:
ताजे पुदीने के पत्ते धोकर 1 गिलास पानी में डालें।
2-3 उबाल आने के बाद छान लें।
नींबू रस और थोड़ा शहद मिलाकर पिएं।
यह भी पढ़ें:
राहुल वैद्य का बड़ा धमाका – ‘अब रिएलिटी शो भी रियल नहीं रहे’
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check