कैल्शियम एक मिनरल है जो शरीर के लिए महत्वपूर्ण है, खासकर हड्डियों और दाँतों के स्वास्थ्य के लिए। यह शरीर के विभिन्न कार्यों में सहायक होता है, जैसे कि हड्डियों और दाँतों की मजबूती, मांसपेशियों की सही संवेदनशीलता, न्यूरोमस्कुलर संचार, और अन्य शारीरिक कार्यों में।कैल्शियम का मुख्य स्रोत आहार होता है, और इसे दूध और सब्जियाँ, दालें, मछली, और तिल जैसे खाद्य पदार्थों से प्राप्त किया जा सकता है।आज हम आपको बताएँगे कैल्शियम की कमी के कारण होने वाले बीमारी और इससे दूर करने के लिए क्या सेवन करना चाहिए।
कैल्शियम की कमी के कारण होने वाले बीमारी
कैल्शियम की कमी के कारण शरीर में हड्डियों की कमजोरी, ओस्टिओपोरोसिस (हड्डियों की कमजोरी और घातक हो सकती है), दाँतों की कमजोरी, रक्तचालन संबंधित समस्याएं, और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए सही आहार, उपयुक्त विटामिन डी स्त्रोत, और योग आदि के माध्यम से इसे सुधारा जा सकता है।
शरीर की हड्डियों और जोड़ों को हेल्दी रखने के साथ दांतों को मजबूत बनाने का मुख्य काम कैल्शियम का होता है। इसके साथ-साथ यह खून की कोशिकाओं को भी मजबूत बनाता है। कैल्शियम की कमी को हाइपोकैल्शिमिया के नाम से भी जाना जाता है। एक रिसर्च के अनुसार भारत में सिर्फ 426 मिलीग्राम कैल्शियम ही प्रतिव्यक्ति मिलता है। इस वजह से भारतीयों में ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों के टूटने का खतरा बढ़ रहा है। इसके साथ ही जोड़ों में दर्द की समस्या अधिक होती है।
कैल्शियम की कमी पूरा करने के लिए करे इन चीजों का सेवन
डेयरी प्रोडक्ट्स
डेयरी प्रोडक्ट्स में सबसे अधिक कैल्शियम पाया जाता है। इसलिए जितना हो सके दूध, दही, पनीर आदि का सेवन करे।
गिलोय
गिलोय में गिलोइन नामक ग्लूकोसाइड और टीनोस्पोरिन, पामेरिन एवं टीनोस्पोरिक एसिड पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कॉपर, आयरन, फास्फोरस, जिंक,कैल्शियम, मैग्नीशियम के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-कैंसर आदि तत्व पाए जाते हैं। जो आपके शरीर और हड्डियों को मजबूत रखते हैं। आप गिलोय का सेवन 3 तरीके से कर सकते हैं। गिलोय सत्व, गिलोय जूस या गिलोय स्वरस और गिलोय चूर्ण। इसका तना, जड़, पत्ते हर एक चीज में औषधिय गुण पाएं जाते हैं।
वर्जिन कोकोनट ऑयल
वर्जिन कोकोनट ऑयल सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें एंटिएलर्जिक, एंटिबायॉटिक, एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरिया के साथ-साथ कैल्शियम आदि तत्व पाए जाते हैं। इसलिए रोजाना सुबह 1 चम्मच वर्जिन कोकोनट ऑयल का सेवन करे।
एलोवेरा
एलोवेरा में भरपूर मात्रा में विटामिन और खनिजों पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए, सी, ई, बी1, बी2, बी3, बी6, बी12, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, पोटैशियम आदि तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा एलोवेरा में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो शरीर में कैल्शियम की कमी पूरा करने के साथ कई रोगों से दूर रखता है।
कुछ घरेलू उपाय अपनाकर खुजली की समस्या से पा सकते निजात, इन चीजों का सेवन करें बंद
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check