बारिश में AC का बिल कूलर जितना? जानिए कौन-सा मोड सबसे बेहतर और सस्ता है

बारिश का मौसम चल रहा है और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन उमस (Humidity) ने सभी को परेशान कर रखा है। ऐसे में घर को ठंडा रखने के लिए एयर कंडीशनर (AC) सबसे अच्छा विकल्प है, लेकिन बढ़ते बिजली बिल से लोग परेशान हो जाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि बारिश के मौसम में कौन-सा AC मोड सबसे असरदार और किफायती होता है।

एयर कंडीशनर में होते हैं ये 3 खास मोड
अधिकांश स्प्लिट या विंडो एसी में तीन मुख्य मोड होते हैं:

कूल मोड (Cool Mode)

ड्राई मोड (Dry Mode)

फैन मोड (Fan Mode)

हर मोड का उपयोग मौसम और जरूरत के हिसाब से किया जाता है।

बारिश में कौन-सा मोड है सबसे उपयोगी?
बारिश के मौसम में तापमान कम होता है, लेकिन वातावरण में नमी (Humidity) ज्यादा होती है। ऐसे में कमरे में पसीना आता है और चिपचिपापन महसूस होता है।

ड्राई मोड (Dry Mode) इस स्थिति के लिए सबसे उपयुक्त होता है। यह मोड नमी को सोखता है और कमरे को कम तापमान पर भी ठंडा और आरामदायक बना देता है।

इस मोड में AC का कंप्रेसर सीमित समय तक ही चलता है, जिससे बिजली की खपत भी बहुत कम होती है। इसका मतलब है कि ड्राई मोड में AC चलाने से बिजली का बिल कूलर के बराबर या उससे थोड़ा ज्यादा ही आता है, लेकिन आराम कहीं ज्यादा मिलता है।

अन्य मोड का कब करें इस्तेमाल?
कूल मोड: गर्मी के मौसम में जब तापमान बहुत ज्यादा हो, तब इस मोड का उपयोग करें। इसमें कंप्रेसर लगातार चलता है और बिजली की खपत सबसे ज्यादा होती है।

फैन मोड: इस मोड में सिर्फ पंखा चलता है, ठंडी हवा नहीं आती। बिजली खपत सबसे कम होती है। इसका उपयोग आप हल्की ठंडक के लिए कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मानसून में भीग गया लैपटॉप? घबराएं नहीं, इन 7 तरीकों से बचाएं बड़ा नुकसान