उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहलाने वाला हादसा सामने आया है जिसमे एक पति ने अपनी ही पत्नी को बेरहमी से मार दिया।आरोपी पति गोविंद ने अपनी ही पत्नी नर्स मंजू की बेरहमी से हत्या कर दी। रविवार को पुलिस ने गोविंद को हिरासत में ले लिया यह घटना सदर थाना क्षेत्र के सरस्वती विहार की है।पुलिस ने वारदात के समय हुई सभी जानकारी इकट्ठा कि और बताया कि जब झगड़ा हुआ उस समय झगड़े में गोविंद ने मंजू का मोबाइल तोड़ दिया था। ऐसा बताया जा रहा है की घर में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। हत्या करने के बाद आरोपी पति ने कैमरे के साथ साथ डीवीआर को भी नष्ट कर दिय।
सदर के एसीपी पीयूषकांत ने बताया कि हत्यारोपी गोविंद के घर की छानबीन और जांच के समय घर में लगे सीसीटीवी के कैमरे और डीवीआर के टूटी हुई अवस्था में मिले है। मंजू के पति गोविंद ने मंजू का मोबाइल भी पूरी तरह से तोड़ दिया था जिसे बरामद कर लिया गया है।गोविंद ने सभी सबूतों को मिटाने के लिए हत्या के बाद सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर के साथ मोबाइल को तोड़ दिया है।
गोविंद ने पहले से ही सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिखाई थी जिसमे उसकी पत्नी डंडे से पीट रही है। उसके पिता को पीट रहीं है। इसी समय वह गिर गई और चोट भी आई थी।पुलिस ने बताया कि इस वजह से गोविंद को जाने दिया गया था। और उसे वापस सुबह बुलाया था
पुलिस अब फुटेज को खंगालने में लगी है जिससे उन्हें कुछ सुराग मिल सके एसीपी को संदेह है की इस हत्या में गोविंद के परिजन भी शामिल हो सकते हैं। हत्या के बाद मंजू के शव का अंतिम संस्कार उसके मायके पक्ष के भाई ने किया। उनके भाई जनक सिंह ने आरोप लगाया है कि पुलिस की लापरवाही की वजह से ही उनकी बहन की जान गई है अगर रात में कार्रवाई होती तो उसकी बहन की जान बच सकती थी।
यह भी पढ़ेएक्सपर्ट की राय: वजन घटाने से लेकर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए चुकंदर है फायदेमंद
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check