उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की। यह बैठक लगभग 40 मिनट तक चली। इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी अमित शाह से मिले थे। योगी आदित्यनाथ ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया और केंद्रीय गृह मंत्री को अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आभार जताया।
यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण थी क्योंकि उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल अभी लंबित है। साथ ही, यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन पर भी निर्णय बाकी है। सूत्रों के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए ब्राह्मण, दलित और ओबीसी समुदाय से तीन-तीन संभावित नामों की सूची बनाई गई है।
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने यूपी सरकार के प्रशासनिक मुद्दों और बीजेपी के संगठनात्मक मामलों पर भी चर्चा की। सूत्र बताते हैं कि प्रदेश अध्यक्ष के जातिगत चुनाव के बाद नाम की घोषणा जल्दी हो सकती है।
बीजेपी इस बार ऐसे प्रदेश अध्यक्ष की तलाश में है, जो 2027 के विधानसभा चुनाव तक संगठन और सरकार के बीच एक पुल का काम करे, कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश भर सके, और सभी राजनीतिक समीकरणों में फिट बैठते हुए पार्टी को मजबूती से आगे बढ़ाए।
यह भी पढ़ें:
राहुल वैद्य का बड़ा धमाका – ‘अब रिएलिटी शो भी रियल नहीं रहे’
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check