बिगड़ते खानपान और खराब जीवन शैली के कारण डायबिटीज भारत में एक बहुत बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम बनती जा रही है. पहले के टाइम में ये बीमारी बड़े बुजुर्गों में होती थी, लेकिन अब हर उम्र के लोगो को हो रहा है. अब हर कोई डरा रहता है कि कहीं उसको ये बीमारी न हो जाए. शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ने के कारण डायबिटीज होती है. कुछ लोगों को ये जेनेटिक कारणों से भी होती है. इसको टाइप-1 डायबिटीज कहते हैं. जबकि, अन्य लोगों को ये खराब लाइफस्टाइल, खानपान की गलत आदतों और मानसिक तनाव से होती है. इसको टाइप-2 कहते हैं. लाइफस्टाइल और खानपान से संबंधित वजहों से शुगर लेवल बढ़ना आज के समय में अधिक देखने को मिल रहा है.
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी भी है जो शरीर के हर अंग को नुकसान पहुँचाती है. इससे आंखों में अंधापन, किडनी और लिवर खराब होने तक का भी रिस्क बढ़ जाता है. बढ़ा हुआ शुगर लेवल पूरे शरीर के लिए ही खतरनाक हो सकता है.अधिकतर मामलों में लोगों को पता ही नहीं चल पाता है की शरीर में शुगर लेवल बढ़ने लग गया है. ऐसे में आपको डायबिटीज के शुरुआती लक्षणों की जानकारी होना बहुत ही आवश्यक होता है.
जानिए डायबिटीज के शुरुआती लक्षण क्या है
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिससे शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है. डायबिटीज होने से पहले शरीर में कई लक्षण दिखाई देते हैं. जो हमें शुगर लेवल बढ़ने का संकेत देते हैं. ज्यादा प्यास लगना और बार बार यूरिन आना. अगर बिना किसी यूरिन इंफेक्शन के आपको ज्यादा पेशाब आता है या फिर ज्यादा प्यास लगती है तो ये डायबिटीज का शुरुआती लक्षण हो सकता है.वजन कम होना भी शुगर लेवल बढ़ने का एक इशारा हो सकता है. इसके अलावा वजन कम होना, स्किन पर झाइयां भी शुगर लेवल हाई होने के शुरुआती लक्षण होते हैं. इनको नजरअंदाज करना भरी पड़ सकता है.
इन लोगों को होता है डायबिटीज का खतरा
जिन लोगो का वजन अधिक है. स्मोकिंग करते हैं और शराब का उपयोग करते हैं उनको डायबिटीज का अधिक खतरा होता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, मोटापे और डायबिटीज का सीधा संबंध है. मोटे लोगों में इस बीमारी के होने का रिस्क फिट लोगों की तुलना में कई गुना अधिक होता है.
बचाव कैसे करें
अपनी डाइट में हरी सब्जियों और फलों को अधिक सम्मिलित करें
रोज कम से कम आधा घंटा कोई न कोई एक्सरसाइज करें
अपनी डाइट में विटामिन डी शामिल करें
रोज कम से कम सात से आठ घंटे की नींद लें
मेडिटेशन करें
फास्ट फूड खाने से बचे
यह भी पढ़े :-
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check