जल जाने पर तुरंत करें ये घरेलू उपाय, मिलेगी तुरंत राहत

अक्सर किचन में काम करते समय या फिर मोमबत्ती कुछ जलाते समय गलती से छु जाते ही हाथ या शरीर पर जल जाता है। स्किन जलने की वजह से हमें समझ नहीं आता है इससे राहत पाने के लिए अचानक से क्या करे? ऐसे में आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से जली हुई त्वचा का उपचार कर सकते हैं। यहां हम बात करेंगे, ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में जिनके प्रयोग से आपको जलन से राहत मिलेगी और त्वचा पर फफोले भी नहीं होंगे, सवाल आता है, कि तुरंत क्या लगाना चाहिए जिससे राहत मिल सके

नारियल का तेल

स्किन जलने पर जाने पर नारियल का तेल भी एक कारगर घरेलू उपचार है। जले हुए स्थान पर नारियल का तेल लगाने से राहत मिलती है। त्वचा पर दाग भी नहीं पड़ता है। हालांकि स्किन जलने पर इन उपायों को आजमाने के साथ ही तत्काल डॉक्टर से भी संपर्क करना चाहिए।

आलू

त्वचा के जलने पर आलू भी राहत देता है। आलू में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जलन को तेजी से कम करते हैं। आलू की स्लाइस काट कर लगाना फायदेमंद होता है। इसके बजाय आप आलू का पेस्ट भी लगा सकते हैं। इससे स्किन बर्न की समस्या कम होती है

तुलसी

तुलसी की तासीर भी ठंडी होती है। औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी के पत्तों का रस जले हुए स्थान पर लगाने से राहत मिलती है। जली हुई जगह पर तुलसी के पत्तों को भी रख सकते हैं। इससे जली हुई त्वचा में संक्रमण का खतरा कम हो जाता है।

एलोवेरा

त्वचा की जलन को दूर करने में एलोवेरा काफी लाभकारी है। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी और सूदिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। यह घाव को तेजी से भरने में मदद करता है और त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। त्वचा जल जाने पर आप प्रभावित स्थान पर तुरंत एलोवेरा जेल लगा लें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़े:‍सदाबहार: सदाबहार के उपयोग से इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी मिलता है लाभ