अगर नहीं चाहते उम्र से पहले सफेद बाल, तो अभी छोड़ें ये 5 गलतियां

खूबसूरत और घने बाल आपकी पर्सनैलिटी को निखारते हैं, लेकिन सफेद बाल आपकी उम्र से पहले ही आपको बूढ़ा दिखाने लगते हैं। इस समस्या से बचने के लिए लोग महंगे ट्रीटमेंट और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता।

दरअसल, बालों के सफेद होने के पीछे कुछ गलत आदतें भी जिम्मेदार हो सकती हैं। खासतौर पर पुरुषों की तुलना में महिलाएं बालों की देखभाल ज्यादा करती हैं, फिर भी सफेद बालों की समस्या से परेशान रहती हैं। अगर आपके बाल भी समय से पहले सफेद हो रहे हैं, तो कुछ आदतों में बदलाव करना जरूरी है। आइए जानते हैं किन वजहों से बाल सफेद होते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।

सफेद बालों के 5 प्रमुख कारण
1. ज्यादा तनाव लेना
बालों के सफेद होने की सबसे बड़ी वजह तनाव है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि तनाव शरीर और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक होता है। जब हम ज्यादा चिंता या स्ट्रेस लेते हैं, तो यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करता है, जिससे बालों की पिगमेंटेशन कम हो जाती है और वे सफेद होने लगते हैं।

2. मिनरल्स की कमी
शरीर में मिनरल्स की कमी भी सफेद बालों का बड़ा कारण हो सकता है। कॉपर, सेलेनियम, कैल्शियम और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्व बालों की हेल्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। अगर इनकी कमी हो जाए तो बाल कमजोर और समय से पहले सफेद होने लगते हैं।

3. प्रोटीन की कमी
बालों को मजबूत और हेल्दी बनाए रखने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। अगर शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाए, तो बालों का नेचुरल रंग फीका पड़ने लगता है। इसे पूरा करने के लिए अंडा, मछली, दाल, सोया फूड्स और दही को अपने आहार में शामिल करें। ये स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन सुधारने में भी मदद करते हैं।

4. गलत खानपान और लाइफस्टाइल
जंक फूड, फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड का ज्यादा सेवन करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते। इससे बालों की जड़ों को काला बनाए रखने वाला मेलानिन पिगमेंट कमजोर पड़ जाता है और बाल सफेद होने लगते हैं।

5. तेल न लगाना
बहुत से लोग बालों में तेल लगाने से बचते हैं, लेकिन यह सबसे बड़ी गलती होती है। तेल लगाने से स्कैल्प को पोषण मिलता है और बालों की ग्रोथ बेहतर होती है। हफ्ते में कम से कम दो बार नारियल, बादाम या आंवला तेल से मसाज करें। सोने से एक घंटे पहले तेल लगाकर हल्की मसाज करें, इससे बाल मजबूत और घने बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

गर्मी में ठंडक भी और बिजली बचत भी! जानिए AC का सही तापमान