अगर आप भी ज्यादा सेब खाते हैं तो हो जाये सतर्क, हो सकता है ये नुकसान

किसी भी चीज की अधिकता सेहत के लिए हानिकारक होती है। फिर चाहे वो फल हो या फिर सब्जी या फिर फास्ट फूड। सेब एक ऐसा फल है जो आपको बाजार में 12 महीने आराम से मिल जाएगा। ये ना केवल स्वाद में बेहतरीन होता है बल्कि सेहत के लिए भी अच्छा होता है। लेकिन क्या आपको पता है सेब का अधिक सेवन करना भी आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। जानें सेब के अधिक सेवन से सेहत को कौन कौन से नुकसान हो सकते हैं।आज हम आपको बताएँगे ज्यादा सेब खाना आपके सेहत को कैसे नुकसान पहुंचा सकता।

हो सकता है लूज मोशन

सेब में फाइबर घुलनशील होता है। सेब में मौजूद उच्च फाइबर सामग्री गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल को जन्म देती है। इसलिए कोई भी अगर सेब का अधिक सेवन करता है तो ये जान लें कि ये उच्च फाइबर को आहार में पचाने में सक्षम नहीं होता जिसके कारण लूज मोशन हो सकता है।

शरीर में बढ़ा सकता है फैट
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि सेब का अधिक सेवन शरीर में फैट की मात्रा को बढ़ा सकता है। एक छोटे आकार के सेब की बात करें तो उसमें 25 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 5 ग्राम फाइबर होता है। ऐसे में अगर आप सेब का अधिक सेवन करेंगे तो ये आपके शरीर में फैट की मात्रा को बढ़ा सकता है।

हो सकती है पेट में ऐंठन
सेब का अधिक सेवन करने से आपको पेट से संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं। इन समस्याओं में पेट में दर्द और ऐंठन शामिल है। ऐसा इसलिए क्योंकि सेब में उच्च मात्रा में फाइबर होता है।

 

हो सकती है एलर्जी
कई लोगों को सेब का सेवन करने से एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। इस एलर्जी की वजह से उन्हें होंठ और जीभ में सूजन के अलावा मुंह के आसपास खुजली भी हो सकती है।

भूल से भी ना खाएं सेब के बीज
कई बार ऐसा होता है फलों को खाते खाते अगर उसके बीज छोटे हो तो लोग गलती से उसे भी खा जाते हैं। लेकिन अगर आप सेब खा रहे हैं तो आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि आप सेब का बीज गलती से भी ना खाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि सेब में साइनाइट नाम का तत्व होता है जो पाचन प्रक्रिया के दौरान शरीर में पहुंच जाता है। एक अध्ययन के मुताबिक एक कप सेब का बीज का सेवन करने से जीवन भी खतरे में आ जाता है।

ट्राई करें ये घरेलू ड्रिंक्स सिरदर्द से छुटकारा पाने के लिए, जल्द मिलेगा आराम