अगर रोजाना आप भी चाय के साथ खाते है रस्क तो जान ले ये बड़ी खबर

सुबह की चाय हो या शाम का स्‍नैक्‍स टाइम बहुत से लोग चाय के साथ रस्क खाना बहुत लाइक करते हैं। रस्क को खाने से भूख तो मिट जाती है और इसका कुरकुरा टेस्ट खाने में भी बहुत अच्छा लगता है।

लेक‍िन आपको जानकर हैरानी होगी क‍ि चाय के साथ रस्क का कॉम्बिनेशन खाना तो बेहतरीन लगता है लेक‍िन ये कॉम्‍बो आपके ल‍िए बहुत नुकशानदायक साबित हो सकता है।

रोजाना इसके सेवन से हेल्थ को बहुत नुकसान हो सकता है। रस्क में एक्स्ट्रा ग्लूटेन, रिफाइंड आटा और शुगर होता है, जो हेल्थ के लिए सही नहीं माना जाता आइए जानते हैं दोनों को साथ में खाने से होने वाले नुकसान के बारे में:-

रोजाना रस्क खाने से ये आपकी आंत में खराब बैक्टीरिया के विकास को भी बढ़ावा देता है जिससे इम्यूनिटी भी वीक हो सकती है। इससे पाचन से जुड़े विकार होने का खतरा भी होता है। इसके साथ ही पोषक तत्वों का अवशोषण भी ठीक से नहीं होता। रस्क का उपयोग ज्यादा करने से कब्ज की प्रॉब्लम हो सकती है।

अगर आप नियमित रूप से चाय के साथ रस्क का उपयोग करते हैं, तो इससे पेट की प्रॉब्लम हो सकती है। इसके कारण आपको पेट में गैस, खराब पाचन, एसिडिटी, कब्ज को समस्या और कई अन्य प्रॉब्लम से जूझना पड़ सकता हैं।

रस्क बहुत सारी शारीरिक प्रॉब्लम का कारण बन सकता है, ऐसा इसलिए है क्योंकि रस्क बनाने के लिए हमेशा उपयोग होने वाले रिफाइंड तेल, मैदा, चीनी, ग्लूटेन की क्वालिटी अच्छी नहीं होती। इस तरह के रस्क के उपयोग से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है और डायबिटीज का खतरा हो सकता है।

रस्क खाने से फूड क्रेविंग बढ़ सकती हैं, जिससे वजन बढ़ने का डर होता है। चूंकि रस्क में हाई शुगर और रिफाइंड आटा होता है, ये मोटापे की वजह भी बन सकता है।

रस्क बनाने में इस्तेमाल होने वाला तेल ज्यादातर घी या मार्जरीन होता है, जो बॉडी के टेम्प्रेचर पर भी बॉडी में जमने लगता है। इसके कारण हमें हाई कोलेस्ट्रॉल की प्रॉब्लम से जूझना पड़ सकता है। इसका उपयोग रोज कार्य से ब्लड वेसेल्स में ब्लड क्लोट्स होने लगते हैं, जो हार्ट अटैक का कारण भी बन सकते है।