एक शराबी बीमार हुआ तो डॉक्टर के पास गया और बोला
डॉक्टर साहब मैं कुछ बीमार रहने लगा हूं
डॉक्टर बोला- तुम्हारा लीवर फूल गया है
शराबी- इसका मतलब यह हुआ कि अब इसमें और ज्यादा दारू आ सकती है
डॉक्टर चुप और शराबी खुश…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
**************************************************************************************
बैंक के बाहर भीड़ लगी थी
एक आदमी बार-बार आगे जाने की कोशिश करता और लोग
उसे पकड़कर पीछे खींच लेते
5-6 बार पीछे खींचे जाने के बाद आदमी चिल्लाया और बोला-
लगे रहो लाइन में, मैं आज बैंक ही नहीं खोलूंगा….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
**************************************************************************************
भिखारी- भगवान के नाम पर कुछ दे दो
लड़की- कुछ नहीं है बाबा, माफ करो
भिखारी- कुछ नहीं तो अपना मोबाइल नंबर ही दे दो,
बाबा दुआ भी करेगा और मैसेज भी……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
**************************************************************************************
पत्नी (पति से)- तुम मुझे दो ऐसी बातें बोलो,
जिनमें से एक को सुनकर मैं खुश हो जाऊं
और दूसरी को सुनकर नाराज हो जाऊं
पति- पहली बात तुम मेरी जिंदगी हो और दूसरी
लानत है ऐसी जिंदगी पर…….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
**************************************************************************************
पप्पू (गप्पू से)- पहले मुझे पढ़ाई में कुछ समझ नहीं आता था
फिर मैंने टॉपर्स के साथ बैठना शुरू कर दिया
गप्पू- तो अब समझ में आता है?
पप्पू- नहीं यार, अब तो टॉपर्स को भी कुछ समझ में नहीं आता है…….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
**************************************************************************************
टीचर- अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए, तो तुम क्या करोगे?
छात्र- एक-दो घंटे देखेंगे, अगर कोई ले जाता है, तो ठीक है
वरना स्टाफ रूम में रख देंगे…….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check