मजेदार जोक्स: मुझे इमोशनल लड़के बहुत पसंद हैं

लड़की- मुझे इमोशनल लड़के बहुत पसंद हैं
लड़का- वो तालाब देख रही है
लड़की- हां… क्यों?
लड़का- वो मेरे ही आंसुओं से भरा है…….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

टीचर- मछलियां बोल क्यों नहीं सकती?

गोलू- आप पानी में मुंह डालकर देखो,
आवाज निकलेगी क्या?
गोलू का जवाब सुनकर टीचर ने सिर पकड़ लिया…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

टीचर- रिंकी बताओ वेल्डिंग और वैडिंग में क्या अंतर है?
रिंकी- मैम वेल्डिंग में पहले चिंगारी निकलती है और फिर
हमेशा के लिये गठबंधन हो जाता है
लेकिन वैडिंग में पहले गठबंधन होता है और जिंदगीभर
चिंगारिया निकलती रहती है….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

सास ने बहू को दाल बनाने के लिए कहा

थोड़ी देर बाद आकर सास दाल को देख जोर से चिल्लाई और बोली-
ये क्या बना दिया?
बहू- मांजी एक चीज ही तो डालना भूल गई, आप इतना गुस्सा क्यों हो रही हो?
सास- अरे बहू, तू इसमें दाल डालना ही भूल गई…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

पिता- अगर तुम इस बार भी फेल हो गए तो,

मुझे पापा मत कहना
कुछ दिन बाद…..
पिता- तुम्हारे रिजल्ट का क्या रहा चिंटू?
चिंटू- दिमाग खराब मत करो रमेश,
तुम अपने बाप होने का हक खो चुके हो…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

लड़का (लड़की से)- मैं उस लड़की से शादी करुंगा, जो मेहनती हो
सादगी से रहती हो, घर को संवारकर रखती हो, आज्ञाकारी हो
लड़की- मेरे घर आ जाना, ये सारे गुण मेरी नौकरानी में हैं….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

चिंटू (दुकानदार से)- मैंने पिछले महीने आपसे मुर्गी का दाना खरीदा था

दुकानदार- तो क्या उसमें कोई खराबी थी?
चिंटू- एक महीना हो गए उसको गमले में बोए,
लेकिन अभी तक उसमें मुर्गी नहीं उगी…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

मजेदार जोक्स: ससुर ने दामाद को दहेज में हेलमेट दिया