बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो चुकी है और ऐसे में राजनीतिक बयानबाज़ी और व्यक्तिगत विवाद भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बार चर्चा के केंद्र में हैं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव, जो एक ओर जहां पार्टी और परिवार से बाहर चल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक विवादास्पद और प्रतीकात्मक पोस्ट शेयर कर सबको चौंका दिया है।
क्या है पोस्ट में?
तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्टर साझा किया, जिसमें उन्हें सपने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा में शामिल होने का ऑफर देते दिख रहे हैं। लेकिन इस काल्पनिक सपने में भी तेज प्रताप उन्हें मना करते हैं और जवाब देते हैं –
“मेरे पास अपनी पार्टी है, आप ही हमारी पार्टी में आ जाइए।”
इसके साथ ही उन्होंने लिखा,
“सत्ता के लिए सपने बेचने वाले बहुत हैं, हम वो हैं जो सपने में भी विचार नहीं बेचते।”
यह पोस्ट न सिर्फ राजनीतिक व्यंग्य है बल्कि इसने उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर कई अटकलें फिर से तेज कर दी हैं।
निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी?
चुनावों में भले ही कुछ महीनों का समय शेष हो, लेकिन तेज प्रताप ने यह साफ कर दिया है कि वे महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे – चाहे पार्टी टिकट मिले या नहीं। उन्होंने यह भी संकेत दिए हैं कि अगर RJD ने टिकट नहीं दिया तो वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरेंगे।
यही नहीं, राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वे अपनी नई पार्टी बना सकते हैं, हालांकि उनके करीबी सूत्रों का दावा है कि तेज प्रताप की आरजेडी में वापसी हो सकती है।
क्यों हुए पार्टी और परिवार से बाहर?
तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से फेसबुक पर डाले गए एक पोस्ट के कारण बाहर कर दिया गया था। इस पोस्ट में उन्होंने दावा किया था कि वे पिछले 12 सालों से अनुष्का यादव नामक लड़की के साथ रिलेशनशिप में हैं। यह सार्वजनिक बयान लालू यादव को नागवार गुजरा और उन्होंने तेज प्रताप को परिवार और RJD दोनों से अलग कर दिया।
यह भी पढ़ें:
भीड़ में बदला जश्न: पवन कल्याण और बॉबी देओल की ‘हरि हरा वीरा मल्लू’ के प्रीमियर पर मचा बवाल
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check