गप्पू- मैं तीर्थ यात्रा पर जा रहा हूं
सोच रहा हूं दारू छोड़ दूं
पप्पू- यह तो बहुत अच्छी बात है
इसमें सोचने की क्या जरूरत
गप्पू- पर मेरे सारे दोस्त कमीने हैं
किसके पास छोडूं…😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
पलटू- अंकल, मुझे पीएचडी की डिग्री मिल गई है, अब आप मेरा उधारी वाला खाता निकालो
दुकानदार- अरे बहुत अच्छा, आज सारा हिसाब चुकता करोगे क्या?
पलटू- नहीं अंकल, बस खाते में मेरे नाम के आगे डॉक्टर लगा दो
पलटू- की बात सुनकर दुकानदार ने लट्ठ उठाकर उसको जमकर कूटा……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
मिंटू शराब पीकर गाड़ी चला रहा था
अचानक गाड़ी एक खम्बे से टकरा गई
पुलिस- बाहर निकल
मिंटू- माफ कर दो दरोगा जी
पुलिस- साले दारू पीकर गाड़ी चलाता है, मुंह खोल
मिंटू- अरे नहीं साहब, पहले से खूब पी रखी है और कितना पिलाओगे….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
एक लड़का और लड़की बीएमडब्ल्यू कार में डेट पर गए
लड़का- मैं आज तक तुमसे एक बात छुपा रहा हूं
लड़की- क्या?
लड़का- मैं शादीशुदा हूं
लड़की- तुमने तो डरा ही दिया था, मुझे लगा कि बीएमडब्ल्यू कार तुम्हारी नहीं है…😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
एक व्यक्ति घर में पुराने कागजात देख रहा था
तभी उसके हाथ में धर्मपत्नी का ग्यारहवीं कक्षा का रिपोर्ट कार्ड आया
नम्बरों के नीचे चरित्र प्रमाण पत्र पढ़कर अभी तक बेहोश है
रिपोर्ट कार्ड में लिखा था- नेहा एकदम ‘मधुरभाषी एवं शांतिप्रिय छात्रा’ है….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check