राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह उमस भरी गर्मी रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से 1.2 डिग्री कम है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत रहा।
मौसम विभाग ने दिन के समय आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 63 रहा, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
यह भी पढ़े :-
चार साल में सभी रेल इंजनों में लग जाएगा 4.0 सुरक्षा कवच: रेल मंत्री बैष्णव
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check