एक रिसर्च के मुताबिक, ऑस्टियोपोरोसिस नामक बीमारी चुपके-चुपके आपकी हड्डियों को कमजोर और खोखला कर रही है। यह बीमारी तब तक किसी को पता नहीं चलती जब तक हड्डी में फ्रैक्चर न हो जाए या तेज दर्द हो। उम्र बढ़ने के साथ ये समस्या आम हो जाती है, लेकिन खराब लाइफस्टाइल, स्मोकिंग, जंकफूड, मोटापा और शुगर जैसी बीमारियां युवावस्था में भी हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
30 की उम्र के बाद हड्डियों की ताकत कम होने लगती है, लेकिन सही खानपान, योग और एक्सरसाइज से इसे मजबूत रखा जा सकता है। अगर ध्यान न दिया जाए तो ऑस्टियोपोरोसिस के कारण हड्डियां इतनी कमजोर हो जाती हैं कि हल्की सी चोट या खांसने-छींकने पर भी हड्डी टूट सकती है।
ऑस्टियोपोरोसिस के लक्षण:
मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन
पकड़ कमजोर होना
हड्डियों में दर्द
तेज दिल की धड़कन
नाखून टूटना
शरीर का झुकना
कैल्शियम की कमी
कमजोरी, आर्थराइटिस
दांत कमजोर होना
डिप्रेशन और स्किन प्रॉब्लम्स
कैल्शियम की कमी कैसे पूरी करें?
दूध
बादाम
ओट्स
बीन्स
तिल
सोया मिल्क
गठिया और जोड़ों की समस्या से बचाव:
एक सही पॉश्चर में बैठें
हेल्दी खानपान अपनाएं
वजन नियंत्रित रखें
विटामिन डी और कैल्शियम की कमी न होने दें
जोड़ों के दर्द में परहेज जरूरी:
प्रोसेस्ड फूड, ग्लूटेन फूड, अल्कोहल से बचें
ज्यादा चीनी और नमक न लें
हड्डियां मजबूत बनाने के उपाय:
रोज 1 कप दूध पिएं
सेब का सिरका लें
गुनगुने पानी में दालचीनी और शहद मिलाकर सेवन करें
गठिया के दर्द में आराम के लिए:
गुनगुने सरसों के तेल से मालिश करें
दर्द वाली जगह गर्म पट्टी बांधें
गुनगुने पानी में सेंधा नमक डालकर सिकाई करें
सावधानी बरतें:
चाय-कॉफी का सेवन कम करें
टमाटर न खाएं
शुगर की मात्रा कम करें
तला-भुना खाना सीमित करें
वजन पर नियंत्रण रखें
स्मोकिंग से बचें
सही पॉश्चर बनाए रखें
यह भी पढ़ें:
ब्रश करते समय आती है उल्टी? जानिए इसके पीछे छिपे हो सकते हैं गंभीर कारण
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check