आजकल लोग अपनी बिजी लाइफस्टाइल के चलते कई बार यूरिन को लंबे समय तक रोक लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत आपकी सेहत के लिए कितनी हानिकारक हो सकती है? यूरिन को रोकने से यूटीआई, किडनी स्टोन जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। चलिए, जानते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स इस बारे में क्या कहते हैं।
क्या कहती हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स?
पेशाब रोकना एक गलत आदत है। हमारा यूरिनरी ब्लैडर एक छोटा, खोखला अंग है, जिसका आकार नाशपाती जैसा होता है। जब हम यूरिन को लंबे समय तक रोकते हैं, तो यह अंग नुकसान पहुंचा सकता है और विभिन्न इंफेक्शन का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं कि कितने समय तक यूरिन को रोकने से क्या जोखिम हो सकते हैं।
कितनी देर यूरिन रोकने से क्या हो सकते हैं नुकसान?
10 मिनट तक रोकना: अगर आप 10 मिनट तक यूरिन को रोकते हैं, तो इससे आपके ब्लैडर की मांसपेशियों में खिंचाव आता है, जो आपके शरीर को यह संकेत देता है कि आपको पेशाब करना चाहिए।
1 घंटा: 1 घंटे तक यूरिन रोकने से किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। लंबे समय तक यूरिन रोकने से पेशाब ब्लैडर में वापस आ जाता है, जिससे किडनी पर दबाव बढ़ता है।
3 घंटे: अगर आप 3 घंटे तक पेशाब रोकते हैं, तो इससे किडनी स्टोन और यूटीआई जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
6 घंटे: लगातार 6 घंटे तक पेशाब रोकने से यूटीआई (यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन) का खतरा दोगुना बढ़ सकता है, खासकर महिलाओं में यह समस्या ज्यादा होती है।
8 घंटे: 8 घंटे तक यूरिन रोकने से किडनी स्टोन, किडनी डैमेज, डायबिटीज और शरीर के अन्य अंगों में भी समस्याएं हो सकती हैं।
क्या करें?
डॉक्टर की सलाह है कि हमें यूरिन को ज्यादा देर तक रोकने से बचना चाहिए। अगर आपको कहीं बाहर जाना हो, जहां रेस्ट रूम्स नहीं हैं, तो घर से ही पेशाब करके निकलें।
यह भी पढ़ें:
गंभीर ने चुना बुमराह का रिप्लेसमेंट, इस गेंदबाज पर जताया भरोसा