आदमी- पढ़ा-लिखा हूं बाबा, पर नौकरी नहीं लग रही क्या करूं?
बाबा- कहां तक पढ़े हो?
आदमी- बाबा मैने BA किया है
बाबा- एक बार और BA कर लो,
दो बार करने से बाबा बन जाओगे
फिर नौकरी करने की जरुरत ही नहीं पड़ेगी……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
**************************************************************************************
पत्नी- सुनो जी, डॉक्टर ने मुझे एक महीना आराम के लिए
स्विट्ज़रलैंड या पेरिस जाने को कहा है, हम कहां जायेंगे?
पति- दूसरे डॉक्टर के पास……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
**************************************************************************************
मोनू- छुट्टी चाहिए सर
बॉस- क्यों चाहिए?
मोनू- सर, लेकर देखनी है… कैसी लगती है?😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
**************************************************************************************
दो औरतें बातें करते जा रही थीं
पहली- पता है, अपने गांव के सरपंच कोमा में चले गए
दूसरी- हां बहन, पैसे वाले तो कहीं भी जा सकते हैं……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
**************************************************************************************
बाप- नालायक तू फेल कैसे हो गया?
बेटा- पेपर में मास्टरजी ने सवाल ही ऐसे दिए थे,
जो मैंने कभी सुने ही नहीं थे
बाप- तो तूने जवाब कैसे-कैसे लिखे?
बेटा- मैं भी होशियार ठहरा
मैं भी ऐसे उत्तर लिख आया, जो कभी मास्टर ने भी नहीं सुने…….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
**************************************************************************************
आर्मी ट्रेनिंग के दौरान अफसर ने सुरेश से पूछा- ये तुम्हारे हाथ में क्या है?
सुरेश- सर, बन्दूक है
अफसर- ये बन्दूक नहीं, तुम्हारी इज्जत और शान है, ये तुम्हारी मां है मां
फिर अफसर ने दूसरे सिपाही रमेश से पूछा- ये तुम्हारे हाथ में क्या है?
रमेश- सर, ये सुरेश की मां है, उसकी इज्जत है, उसकी शान है और हमारी मौसी है मौसी
रमेश की बात सुनकर सर बेहोश……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check