डेंगू एक वायरल बुखार है, जो डेंगू वायरस के कारण फैलता है। ये वायरस मच्छरों, खासकर एडिस एजिप्टी मच्छर, के ज़रिए फैलता है। मौसम बदलते ही इसके मामले बढ़ जाते हैं। डेंगू के लक्षणों में तेज़ बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, शरीर पर चकत्ते, उल्टी और दस्त शामिल हैं।
इस बीमारी में सबसे ज्यादा चिंता प्लेटलेट काउंट के गिरने की होती है, जिससे रोगी की हालत बिगड़ सकती है।
क्या बकरी का दूध डेंगू में है लाभकारी?
डेंगू के दौरान कई लोग बकरी का दूध पीने की सलाह देते हैं। माना जाता है कि यह प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करता है, और इसी कारण डेंगू के समय इसकी कीमतें भी बढ़ जाती हैं। हालांकि, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि बकरी का दूध सीधे तौर पर डेंगू का इलाज कर सकता है।
बकरी के दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व
बकरी के दूध में ये तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं:
विटामिन B6, B12, C और D
फोलिक एसिड और फोलेट-बाइंडिंग कंपाउंड
कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम, आयरन, कॉपर
सेलेनियम, जो इम्यून सिस्टम को मज़बूत करता है
यह दूध आसानी से पच जाता है और इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और पेट की समस्याओं से राहत देने में मदद करते हैं।
क्या डॉक्टर भी इसकी सलाह देते हैं?
कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि बकरी का दूध शरीर को मज़बूत बनाने और पोषण देने में सहायक हो सकता है, लेकिन डेंगू के इलाज में इसका इस्तेमाल अकेले करना समझदारी नहीं है।
डॉक्टर कहते हैं, यदि आप पहले से इसे पीते आ रहे हैं तो जारी रख सकते हैं, लेकिन केवल इसी के भरोसे रहना ठीक नहीं।
यह भी पढ़ें:
गर्मी के मौसम में वजन कम करना अब आसान! रोजाना खाएं यह खास फल और देखें चमत्कारी बदलाव
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check