पुलिस- तुमने इन 10 लोगों को कैसे मारा?
चिंटू- गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए थे, सामने से देखा
तो एक तरफ से दो आदमी आ रहे थे और दूसरी
तरफ से एक बारात जा रही थी
अब आप ही बताओ मैं गाड़ी किधर मोड़ता?
पुलिस- जिस तरफ से दो आदमी आ रहे थे,
वहां नुकसान कम होता
चिंटू- बिल्कुल सही, मैंने भी यही सोचा था, लेकिन वह
दोनों मेरी गाड़ी देखकर बारात में घुस गए
मैं क्या करता?
चिंटू का जवाब सुनकर पुलिस वाले के होश उड़ गए……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
पति- आजकल तुम ना सिगरेट पीने से रोकती हो,
ना शराब पीने से, क्या सब शिकायतें खत्म?
पत्नी- नहीं, वो क्या है ना LIC वाला परसों ही
पोलिसी के सब फायदे बता कर गया है…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
पत्नी- सब्जी कैसी बनी?
पति- बहुत शानदार
पत्नी- पर बेटे ने तो अच्छी नहीं बताई
पति- नादान है अभी, शादी होने के बाद सब सीख जाएगा
कि घर में शांति बनाएं रखने के लिए कहां पर क्या बोलना है…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
टीचर (पप्पू से)- ‘खुशी का ठिकाना न रहा’ इस मुहावरे का क्या मतलब है?
पप्पू- खुशी अपने घरवालों से छिपकर रोजाना अपने बॉयफ्रेंड से मिलने जाती थी
एक दिन उसके पापा ने उसे बॉयफ्रेंड के साथ देख लिया और
खुशी को घर से निकाल दिया, अब बेचारी खुशी का ठिकाना न रहा……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
पप्पू (गप्पू से)- पता है, पत्नी पेपरवेट की तरह होती है
गप्पू- वो कैसे?
पप्पू- पति को फड़फड़ाने तो देती है,
लेकिन उड़ने नहीं देती….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
मोहन- यार उस लड़की ने मुझे हैंडसम कहा
सुरेश- वो तुम्हे हैंडसम बोलकर गुमराह करेगी,
लेकिन तुम शीशा देखते रहना….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
चिंटू- मम्मी मेरे एक बात समझ नहीं आती
मां- क्या?
चिंटू- आप और पापा सीधे-सीधे कमरा साफ
करने को क्यों नहीं बोलते?
बस यही कहते हो- कुत्ता भी अपनी जगह साफ करके बैठता है…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check