पत्नी- जमाना कितना खराब होता जा रहा है
पति- क्यों क्या हुआ?
पत्नी- अखबार में खबर है कि एक आदमी ने
अपनी पत्नी को बेच डाला
पति- कितने में?
पत्नी- एक साइकिल के बदले में, कहीं तुम भी
तो ऐसा नहीं करोगे
पति- मैं भला साइकिल का क्या करुंगा……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
तलाक के बाद जज ने भरण-पोषण के लिए आदमी को आधी सैलरी
देने का फैसला दिया, तो पति लोटपोट होकर हंसने लगा
जज ने आदमी से पूछा- इसमें इतना खुश होने वाली क्या बात है?
पति- पहले पूरी रख लेती थी……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
जज- क्या सबूत है कि जब एक्सीडेंट हुआ,
तब तुम कार तेज नहीं चला रहे थे?
कार चालक- साहब, मैं अपनी पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था
जज- ओह छोड़ दो इस मासूम को,
ऐसे समय कोई भी गाड़ी तेज नहीं चला सकता….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
एक महिला साधु के पास गई और बोली-
बाबा आपने एक प्रवचन में कहा था कि अहंकार करना
सबसे बड़ा पाप है, पर जब मैं शीशा देखती हूं तो सोचती हूं
कि मैं कितनी सुंदर हूं, तो मुझे बहुत अहंकार हो जाता है
मैं क्या करू?
साधु- यह अहंकार नहीं गलतफहमी है और गलतफहमी होना
कोई पाप नहीं, वो तो भोलापन है……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
लड़का- नाश्ता कर लिया?
लड़की- हां बेबी
लड़का- क्या खाया?
लड़की- ब्रेड बटर
लड़का- मैंने फोन किया था, तुम्हारी मम्मी ने बताया कि
तुम चाय के साथ बासी रोटी ठूंस के खा रही हो…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
लड़के ने महफिल में लड़की को देख कहा एक शेर-
लड़का- अर्ज किया है, महफिल में हमारे जूते खो गये, तो हम घर कैसे जायेंगे?
कोई प्यार से बुलाए तो नगें पैर दौड़े चले आएंगे
लड़की- आप शायरी तो शुरू कीजिए, इतने मिलेंगे कि आप गिन नहीं पाएंगे……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
मृत्यु के बाद स्वर्ग पहुंचने पर आदमी ने यमराज से पूछा-
मैं इतना बड़ा शराबी सारा दिन नशे में टुन, मुझे स्वर्ग कैसे मिला प्रभु?
यमराज- बिना अन्न का एक दाना खाए, तू जो शराब के साथ सलाद
खाकर सो जाता था, टेक्निकली उसे उपवास में काउंट कर लिया है……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check