सर्दी-जुकाम से बचाव के देसी नुस्खे

सर्दियों के मौसम में सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मज़बूत बनाना बेहद ज़रूरी है। आयुर्वेद के अनुसार, कुछ प्राकृतिक और औषधीय गुणों से भरपूर चीज़ों का नियमित सेवन न केवल आपकी इम्यूनिटी को बेहतर बनाता है, बल्कि मौसमी बीमारियों से भी बचाव करता है। आइए जानते हैं कुछ आसान घरेलू उपाय जिनकी मदद से आप सर्दी-जुकाम से दूर रह सकते हैं।

1. हल्दी वाला दूध – सेहत का देसी टॉनिक
हल्दी वाला दूध सदियों से एक बेहतरीन घरेलू उपाय माना जाता रहा है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। रोज़ाना रात को गर्म दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर पीने से आपकी इम्यूनिटी मज़बूत होती है और सर्दी-खांसी पास नहीं फटकती।

2. अदरक और शहद – नेचुरल हीलिंग का ज़बरदस्त कॉम्बो
अदरक और शहद दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। अदरक जहां गले की सूजन और दर्द में राहत देता है, वहीं शहद बैक्टीरिया से लड़ता है और शरीर को ऊर्जा देता है। इन्हें मिलाकर लेने से न सिर्फ खांसी में आराम मिलता है, बल्कि यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाते हैं।

3. मुलेठी का काढ़ा – गले की रक्षा का रामबाण
मुलेठी गले की समस्याओं के लिए रामबाण मानी जाती है। यह कफ को कम करती है और गले में खराश से राहत देती है। अगर आप बार-बार सर्दी या गले की खराश से परेशान रहते हैं, तो रोज़ मुलेठी का काढ़ा पीना शुरू करें। यह काढ़ा गले को राहत देने के साथ-साथ संक्रमण से लड़ने की ताकत भी देता है।

यह भी पढ़ें:

गौतम गंभीर मां कामाख्या के दरबार में पहुंचे, इंग्लैंड दौरे से पहले मांगा जीत का आशीर्वाद