आजकल कम उम्र के लोग भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं, जो एक गंभीर चिंता का विषय है। उच्च रक्तचाप (हाई बीपी) से आपके दिल की सेहत खराब हो सकती है और इससे दिल से जुड़ी खतरनाक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस समस्या से बचने के लिए रोजाना कुछ छोटे-छोटे कदम उठाना बहुत जरूरी है।
डाइट और व्यायाम पर रखें खास ध्यान
हाई ब्लड प्रेशर से बचाव के लिए हेल्दी और संतुलित आहार लें। ताजे फल-सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें और जंक फूड, तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें। इसके साथ-साथ अपनी दिनचर्या में वॉकिंग, साइकिलिंग या तैराकी जैसी फिजिकल एक्टिविटी जरूर जोड़ें। नियमित एक्सरसाइज आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करती है।
तनाव को करें कंट्रोल
हाई बीपी से बचने के लिए तनाव कम करना बेहद ज़रूरी है। योग, ध्यान और गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज के जरिए आप तनाव को काफी हद तक कम कर सकते हैं। साथ ही शराब और सिगरेट जैसी आदतों को छोड़ना भी दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है।
ब्लड प्रेशर की नियमित जांच ज़रूरी
विशेषकर जिनके परिवार में हाई बीपी की बीमारी है, उन्हें नियमित रूप से ब्लड प्रेशर चेक करते रहना चाहिए। अगर आपकी रीडिंग 120/80 mmHg से कम है, तो साल में कम से कम एक बार ब्लड प्रेशर मापें। लेकिन अगर 120-129/<80 mmHg या 130/80 mmHg से ऊपर हो, तो इसे अधिक बार जांचना जरूरी है।
यह भी पढ़ें:
जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर, पहले भी 9 राष्ट्रपति लड़ चुके हैं बीमारी से
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check