न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की दो न्यायाधीशों की पीठ नेता की याचिका पर आज सुनवाई की जायेगी। हेमंत सोरेन जोकि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके है उनकी जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करने जा रहा है। Supreme Court में याचिका दायर की गई थी की highcourt द्वारा याचिका पर फैसला सुनाने में देरी की जा रही है। इसमें यह भी कहा गया है की धनशोधन के मामले में भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनकी गिरफ्तारी को लेकर चुनौती दी गई है।
पहले, 27 अप्रैल को रांची की विशेष पीएमएलए अदालत ने सोरेन को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। इससे उनको झटका लगा था। पीएमएलए अदालत ने भूमि घोटाले के मामले में अंतरिम जमानत देने से साफ मना कर दिया था। बता दें,राम सोरेन जोकि हेमंत सोरेन के चाचा थे जिनका शनिवार सुबह निधन हो गया था। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सोरेन ने अदालत से 13 दिनों की अंतरिम जमानत की मांगी की थी। लेकिन सुनवाई के दौरान अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया था।
बता दें कि 31 जनवरी को हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। सोरेन पर जमीन के घोटाले के मामले में धन शोधन का आरोप है। पूर्व सीएम सोरेन अभी रांची की बिरसा मुंडा जेल में हिरासत में हैं। इस मामले में highcourt ने ईडी को सोरेन की जमानत याचिका पर जवाब देने के लिए एक और सप्ताह का समय दिया था।
सोरेन के खिलाफ को आरोप लगाया गया है उसमें ईडी ने आरोप लगाया है कि इसे जमीन को अवैध रूप से कब्जे में लिया गया था। सोरेन, प्रसाद और सोरेन के साथ ही राज कुमार पाहन और हिलारियास कच्छप तथा सहयोगी बिनोद सिंह के खिलाफ पीएमएलए अदालत में आरोपपत्र को दायर किया गया था। सोरेन ने भी रांची की एक विशेष अदालत के समक्ष याचिका दायर की थी।
यह भी पढ़े:जानिए शहतूत खाकर कैसे रह सकते हैं तमाम बीमारियों से सुरक्षित
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check