हेमा मालिनी और धर्मेंद्र बॉलीवुड के पॉवर कपल हैं, जिनकी लव स्टोरी लाखों कपल्स को इंस्पायर करती है। फैंस ये जानते हैं कि हेमा मालिनी धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हैं और एक्ट्रेस ने धर्मेंद्र से तब शादी की थी, जब उनके पहले से चार बच्चे – सनी देओल, बॉबी देओल, अजेता देओल और विजेता देओल – थे। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी को 44 साल हो चुके हैं। आज हम आपको हेमा मालिनी की अपनी सास, धर्मेंद्र की मां से पहली मुलाकात के बारे में बताते हैं, जो एक्ट्रेस के लिए बेहद यादगार रही।
हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से 1980 में शादी की थी। इस शादी के लिए धर्मेंद्र ने अपना धर्म बदल लिया था। दोनों की शादी में बहुत कम लोग शामिल हुए थे। कम ही लोग जानते हैं कि हेमा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं।
हेमा मालिनी ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी और सास से शादी से पहले हुई मुलाकात के बारे में अपनी ऑटोबायोग्राफी “हेमा मालिनी बियोंड द ड्रीम गर्ल” में बताया है, जिसे राम कमल मुखर्जी ने लिखा है।
इस किताब में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के परिवार के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है और उन्होंने अपनी सासू मां के साथ पहली मुलाकात को भी शेयर किया।
हेमा मालिनी ने बताया कि जब वह बेटी ईशा के साथ प्रेग्नेंट थीं, तब धर्मेंद्र की मां सतवंत कौर उनसे मिलने जूहू के डबिंग स्टूडियो में आई थीं। हेमा ने इस बारे में परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं बताया था, और यही वजह थी कि यह पल उनके लिए बहुत खास था।
हेमा मालिनी ने कहा कि सतवंत कौर की गर्मजोशी और दयालुता साफ महसूस हुई जब उन्होंने उन्हें गले लगाया और आशीर्वाद देते हुए कहा, “बेटा, खुश रहो हमेशा”।
हेमा ने अपने ससुर के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बताया, उन्होंने कहा कि उनके ससुर हमेशा परिवार के साथ पंजा लड़ाने में विश्वास रखते थे। जब वह पंजे में उन्हें हराते, तो कहते थे, “तुम लोग घी-मक्खन-लस्सी खाओ, इडली और सांभर से ताकत नहीं आती”।
बता दें कि धर्मेंद्र ने हेमा से पहले प्रकाश कौर से शादी की थी, लेकिन उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी की थी। इसी वजह से हेमा मालिनी को ट्रोल किया गया था, लेकिन आज फैंस इस कपल के दीवाने हैं।
यह भी पढ़े :-
कम उम्र में भी हो सकता है हाई ब्लड प्रेशर, जानिए इसके कारण और समाधान
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check