दिल्ली में बुधवार को भारी बारिश के आसार हैं, जिससे शहर में उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षित आर्द्रता का स्तर 79 प्रतिशत दर्ज किया गया। उसने कहा कि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।
मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल जुलाई में अब तक का सबसे अधिक तापमान था और इस मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था। आईएमडी के अनुसार, पांच अगस्त तक बरसात जारी रहने की संभावना है।
यह भी पढ़े :-
लोकसभा में भी गूंजा मनु भाकर का नाम, स्पीकर ने दी बधाई, बोले हमें उन पर नाज
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check