हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 12वीं कक्षा की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया है। यह संशोधन जेईई मेन 2025 सेशन 2 की परीक्षा तिथियों से टकराव न हो, इस उद्देश्य से किया गया है। बोर्ड ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 12वीं की परीक्षाएं अब 27 फरवरी से 29 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएंगी। पहले यह परीक्षाएं 2 अप्रैल तक निर्धारित थीं, लेकिन अब इन्हें पहले ही समाप्त किया जाएगा। सभी परीक्षाएं एक ही पाली में दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक होंगी।
इसके अलावा, डीएलएड (D.El.Ed) फर्स्ट ईयर की पुन: परीक्षा तिथियों में भी बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा 4 मार्च से 25 मार्च 2025 तक चलेगी। छात्र संशोधित परीक्षा कार्यक्रम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 का टाइम टेबल
छात्रों को यह ध्यान रखना होगा कि 10वीं कक्षा की परीक्षा तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक आयोजित करेगा।
एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़े निर्देश
एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे और छात्र इसे अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं।
परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना प्रतिबंधित है।
परीक्षाएं बोर्ड द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार आयोजित की जाएंगी, जिसका सभी छात्रों को पालन करना अनिवार्य होगा।
किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए छात्र HBSE के हेल्पलाइन नंबर 01664-244171, 244176 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
गंभीर ने चुना बुमराह का रिप्लेसमेंट, इस गेंदबाज पर जताया भरोसा
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check