स्ट्रीमिंग या गेमिंग में आ रही रुकावट? अपनाएं ये उपाय और बढ़ाएं Wi-Fi की स्पीड

चाहे आप नेटफ्लिक्स पर कोई वेब सीरीज़ देख रहे हों या ऑनलाइन गेमिंग में दुश्मनों को पछाड़ने की कोशिश कर रहे हों – कमजोर Wi-Fi सिग्नल और धीमा इंटरनेट मूड खराब कर ही देता है। भारत में तेजी से बढ़ते इंटरनेट यूज़र्स के बीच यह समस्या आम हो गई है, खासकर जब एक ही नेटवर्क से कई डिवाइस जुड़े हों।

साइबर और नेटवर्क विशेषज्ञों के अनुसार, घर या दफ्तर में वाईफाई की स्पीड कम होने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं – जैसे राउटर की गलत पोजिशनिंग, पुराने हार्डवेयर, सिग्नल इंटरफेरेंस या बैंडविड्थ की अधिक खपत। अच्छी खबर यह है कि कुछ सरल उपाय अपनाकर आप अपने मौजूदा Wi-Fi कनेक्शन की गति और स्थिरता दोनों बेहतर कर सकते हैं।

1. राउटर की स्थिति का रखें विशेष ध्यान

राउटर को हमेशा घर के केंद्र में, खुली जगह पर और जमीन से कुछ ऊपर रखें। दीवारों या अलमारियों के पीछे रखने से सिग्नल कमजोर हो जाते हैं। ध्यान दें कि माइक्रोवेव, कोर्डलेस फोन या मेटल शेल्फ जैसी चीजें भी सिग्नल में रुकावट पैदा कर सकती हैं।

2. चैनल या फ्रीक्वेंसी बैंड को स्विच करें

आज के ज्यादातर Wi-Fi राउटर 2.4 GHz और 5 GHz दोनों बैंड्स पर काम करते हैं।

2.4 GHz – लंबी दूरी के लिए बेहतर, लेकिन ज्यादा भीड़-भाड़।

5 GHz – कम दूरी के लिए उपयुक्त, लेकिन कम इंटरफेरेंस और हाई स्पीड।
अपने राउटर की सेटिंग्स में जाकर 5 GHz बैंड चुनने से गति में तुरंत सुधार दिख सकता है।

3. पासवर्ड सेट करें और नेटवर्क को सुरक्षित बनाएं

अनवांटेड डिवाइसेज़ आपके नेटवर्क को धीमा कर सकते हैं। यदि आपने नेटवर्क को पासवर्ड-फ्री रखा है या पुराना वीक पासवर्ड इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आज ही WPA2 या WPA3 सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के साथ मजबूत पासवर्ड सेट करें।

4. अनावश्यक डिवाइसेज़ करें डिस्कनेक्ट

जब बहुत से डिवाइस एक ही नेटवर्क पर जुड़ते हैं – स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, कैमरा – तो बैंडविड्थ बंट जाती है। ज़रूरत न हो तो कुछ डिवाइस का Wi-Fi बंद कर देना बेहतर होता है।

5. राउटर को समय-समय पर करें रीस्टार्ट

राउटर लगातार ऑन रहने से कभी-कभी गर्म हो जाता है या उसकी मेमोरी भर जाती है। सप्ताह में एक बार राउटर को ऑफ करके कुछ मिनट बाद ऑन करना स्पीड और परफॉर्मेंस में सुधार ला सकता है।

6. फर्मवेयर अपडेट करें

पुराने राउटर फर्मवेयर न केवल स्लो परफॉर्मेंस देते हैं, बल्कि साइबर खतरे भी बढ़ाते हैं। अपने राउटर ब्रांड की वेबसाइट पर जाकर लेटेस्ट फर्मवेयर अपडेट डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें।

7. Wi-Fi Extender या Mesh System का उपयोग करें

यदि आपके घर का क्षेत्रफल बड़ा है या दीवारें मोटी हैं, तो Wi-Fi रेंज बढ़ाने के लिए Repeater या Mesh Wi-Fi System लगाना फायदेमंद होता है। ये सिग्नल को आगे बढ़ाकर कोनों तक कनेक्शन पहुंचाते हैं।

यह भी पढ़ें:

पपीता के साथ भूलकर भी न मिलाएं ये 5 चीजें, वरना बढ़ सकती है परेशानी