कहीं आप ChatGPT के ज्यादा आदी तो नहीं हो गए? ये 5 Signs बताएं सच

शुरुआत छोटी ही रही होगी—शायद एक ईमेल का वाक्य सुधरवाने के लिए ChatGPT का इस्तेमाल किया होगा।
फिर धीरे-धीरे इंस्टाग्राम कैप्शन, डिनर मेनू, पार्टी में न जाने का बहाना… और अब हालत ये है कि बिना पूछे कुछ करना ही भूल गए हैं।

अगर नीचे दी गई 5 बातें आपके साथ भी हो रही हैं, तो सावधान हो जाइए—आप कहीं ChatGPT पर ज़रूरत से ज़्यादा निर्भर तो नहीं हो गए?

🧠 1. अब आप सबसे पहले ChatGPT से ही पूछते हैं
पहले सवाल आता तो Google पर जाते थे, या दोस्तों को कॉल करते थे। अब सीधे ChatGPT को पिंग करते हैं।
चाहे कहावत का मतलब हो या एक साधारण सा मैसेज—अगर आप इंसानों से पूछना भूल गए हैं, तो ये एक संकेत है कि आपकी “जिज्ञासा” अब एल्गोरिदम के भरोसे है।

✍️ 2. आप खुद कुछ लिखना भूल चुके हैं
अब चाहे WhatsApp मैसेज हो, टू-डू लिस्ट हो या बर्थडे विश—आप सोचते हैं, “चलो ChatGPT से पूछ लेते हैं।”
अगर आपको याद नहीं कि आखिरी बार बिना AI की मदद के आपने कुछ कब लिखा था, तो ये आपकी रचनात्मकता की लाइट धीरे-धीरे डिम हो रही है।

❤️ 3. दिल के फैसले भी अब मशीन से पूछते हैं
“क्या मुझे जॉब छोड़ देनी चाहिए?”
“क्या उसे एक और मौका देना चाहिए?”
भाई, ये सवाल AI से नहीं, आपके दिल और अनुभव से जुड़े होते हैं। ChatGPT सलाह दे सकता है, लेकिन वह आपकी भावनाएं नहीं समझ सकता।

⚠️ 4. जब ChatGPT डाउन हो जाए, तो दुनिया थम सी जाती है
अगर ChatGPT खुल न रहा हो और आपको ऐसा लगे कि अब तो दिमाग ही बंद हो गया है—तो समझिए, आपकी सोचने की आदत सुस्त हो चुकी है।
थोड़ा रुकिए, खुद से सोचना फिर से शुरू कीजिए।

🗣️ 5. बातचीत में हर बार “ChatGPT ने कहा” जुड़ने लगा है
अगर आप हर बार बोलते हैं, “ChatGPT ने ये बताया…”, “ChatGPT ने कहा कि…”
तो रुकिए! आपकी अपनी सोच भी कीमती है, और ये टूल तभी तक अच्छा है जब तक आप उस पर हावी नहीं हो जाते।

यह भी पढ़ें:

आम खाने के बाद भूलकर भी न करें ये 3 काम, वरना सेहत हो सकती है खराब