अगर आपका Android स्मार्टफोन धीरे-धीरे रिस्पॉन्स करने लगा है या बार-बार हैंग होता है, तो चिंता की कोई बात नहीं। हर बार नया फोन लेना या रीसेट करना जरूरी नहीं होता। कुछ आसान और असरदार सेटिंग्स के जरिए आप अपने पुराने फोन को भी नया जैसी परफॉर्मेंस दे सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इसके लिए ना किसी ऐप की ज़रूरत है, ना किसी टेक एक्सपर्ट की।
1. एनिमेशन बंद करें – फोन होगा तेज़ रेसर जैसा
फोन की स्क्रीन जब स्लो खुलती है, तो लगता है कि डिवाइस धीमा है। इसे आप Developer Options में जाकर ठीक कर सकते हैं।
कैसे करें:
Settings > About Phone > Build Number पर 7 बार टैप करें > Settings > Developer Options > Window, Transition और Animator Scale को Off या 0.5x करें।
इससे फोन की हर हरकत तेज हो जाएगी।
2. बैकग्राउंड ऐप्स बंद करें – RAM बचेगी, स्पीड बढ़ेगी
बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स ना सिर्फ बैटरी खाते हैं, बल्कि फोन को भी स्लो करते हैं।
कैसे करें:
Settings > Apps > [App चुनें] > Battery Usage > Background Activity > Restrict करें।
3. Lite वर्जन ऐप्स चुनें – हल्के ऐप्स, भारी काम
Facebook, Instagram और Messenger जैसे ऐप्स के Lite वर्जन कम RAM और स्टोरेज का इस्तेमाल करते हैं।
ये खासकर कम RAM वाले या पुराने फोन के लिए बेस्ट हैं।
4. Cache डेटा क्लियर करें – जमा फालतू फाइल्स से पाएं छुटकारा
हर ऐप के साथ समय के साथ Cache फाइल्स बढ़ती जाती हैं जो फोन की स्पीड घटा देती हैं।
कैसे करें:
Settings > Storage > Cached Data > Clear Cache पर टैप करें।
5. ऑटो-सिंक को करें सीमित – बैटरी और डेटा दोनों बचें
हर ऐप का ऑटो-सिंक ऑन रखने से प्रोसेसर पर दबाव बढ़ता है।
कैसे करें:
Settings > Accounts > Auto-sync Off करें या Selective Sync सेट करें।
यह भी पढ़ें:
डायबिटीज से लेकर दिल के मरीजों तक – अर्जुन की छाल है रामबाण, फायदे जानकर आप भी चौंक जाएंगे
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check