आज स्मार्टफोन केवल कॉल-मेसज का उपकरण नहीं रह गया बल्कि हमारी बैंकिंग, सोशल मीडिया, निजी फोटो एवं महत्वपूर्ण डेटा का भंडार बन चुका है। ऐसे में यदि आपका फोन किसी हैकर की पहुँच में आ जाए, तो गंभीर परिणाम हो सकते हैं। हाल ही में विशेषज्ञों ने बताया है कि कुछ ऐसे संकेत हैं जिन पर ध्यान देने से समय रहते हैकिंग का पता चल सकता है।
ध्यान देने योग्य संकेत
बेहद तेज बैटरी ड्रेन या अचानक फोन गरम होना – यदि उपयोग की आदतें नहीं बदलीं हैं पर बैटरी अचानक जल्दी खत्म हो रही है या फोन बिना भारी काम के गरम हो रहा है, तो यह मॉलिशियस सॉफ़्टवेयर सक्रिय होने का संकेत हो सकता है।
डेटा उपयोग में अनपेक्षित उछाल – कभी-कभी ऐसा होता है कि आप सामान्य तरीके से फोन इस्तेमाल कर रहे हों लेकिन मोबाइल डेटा अचानक बहुत तेजी से खर्च हो रहा हो। यह बैक-ग्राउंड में चल रहे स्पाईवेयर का संकेत हो सकता है।
अपरिचित ऐप्स, आइकन या व्यवहार में बदलाव – आपने कभी डाउनलोड न की हो, लेकिन ऐप्स स्वयं इंस्टॉल हो जाएँ, या कैमरा-माइक्रोफोन बिना वजह सक्रिय हो जाएँ। यह स्पष्ट चेतावनी है।
अवैध कॉल या मैसेज, अकाउंट लॉक-आउट – अगर आपके नाम से कॉल या मेसेज जा रहे हों जिन्हें आपने नहीं किया, या आपकी सोशल/ईमेल प्रोफाइल से अचानक लॉग-आउट हो जाता हो, तो आपके फोन को किसी ने नियंत्रित किया हो सकता है।
क्यों देर न करें
हैक हुए फोन के चलते आपके बैंकिंग डिटेल्स, सोशल मीडिया लॉगिन, निजी फोटो-वीडियो तथा कॉन्टैक्ट लिस्ट तक की चोरी संभव है। समय रहते कार्रवाई न करने पर हैकर आपके डेटा का दुरुपयोग कर सकता है, साइबर फ्रॉड कर सकता है या आपकी पहचान के साथ छेड़-छाड़ कर सकता है।
तुरंत करें ये कदम
अपने सभी ऑनलाइन खातों (ईमेल, बैंकिंग, सोशल मीडिया) के पासवर्ड तुरंत बदलें, साथ ही दो-चरणीय प्रमाणीकरण (2FA) सक्षम करें।
फोन में उपलब्ध ऐप्स और सिस्टम को नवीनतम अपडेट पर रखें।
दुर्भावनापूर्ण ऐप्स को अनइंस्टॉल करें, साथ ही कैमरा-माइक्रोफोन आदि परमिशंस की जाँच करें।
अगर स्थिति जटिल हो गई है, तो फैक्टरी रीसेट करने पर विचार करें। लेकिन पहले अपने महत्वपूर्ण डेटा का बैक-अप अवश्य ले लें।विशेषज्ञों की सलाह
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि स्मार्टफोन हैकिंग के शुरुआती संकेत अक्सर बेहद सामान्य नजर आते हैं—जैसे बैटरी का जल्दी खत्म होना। इसलिए इन्हें नजरअंदाज न करें।
यह भी पढ़ें:
टॉयलेट सीट से भी गंदी हो सकती है आपकी पानी की बोतल, जानें सफाई का सही तरीका
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check