हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद अब प्रदेश के शहरी निकायों की बारी है। राज्य की 40 नगर निकायों में मेयर और पार्षद पद के लिए हुए चुनावों के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं। इनमें 8 नगर निगम, 32 नगर पालिका और नगर पंचायत शामिल हैं। इसके अलावा, अंबाला और सोनीपत नगर निगम के मेयर उपचुनाव के नतीजे भी आने वाले हैं। अब देखना यह होगा कि हरियाणा में बीजेपी की ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ बनेगी या कांग्रेस इसका विजय रथ रोकने में सफल रहेगी।
मतदान प्रतिशत और अब तक की स्थिति
रविवार को हुए इन चुनावों में कुल 46% मतदान हुआ। पानीपत नगर निगम को छोड़कर बाकी सभी स्थानों पर 2 मार्च को वोटिंग हुई, जबकि पानीपत में 9 मार्च को मतदान हुआ। अब तक आधे से ज्यादा नगर निगमों पर बीजेपी का कब्जा रहा है, इसलिए यह चुनाव सत्ताधारी पार्टी के लिए साख की लड़ाई है। वहीं, कांग्रेस भी अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए पूरा जोर लगा रही है।
किन सीटों पर हुए चुनाव?
हरियाणा के गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल, यमुनानगर, अंबाला, सोनीपत और पानीपत में नगर निगम चुनाव हुए हैं। इसके अलावा अंबाला सदर, पटौदी, थानेसर, सिरसा और सोहना की नगर परिषदों में भी मतदान हुआ। नगर पालिका चुनाव करनाल, कुरुक्षेत्र, रोहतक, लोहारू, पूंडरी, तावडू, कलानौर, खरखौदा और अन्य कई क्षेत्रों में हुए हैं।
कितने उम्मीदवार मैदान में?
10 नगर निगमों में मेयर पद के लिए 43 उम्मीदवार
5 नगर परिषदों के प्रधान पद के लिए 27 प्रत्याशी
23 नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 151 उम्मीदवार
इसके अलावा, कई वार्डों में पार्षदों के चुनाव हुए, जिनमें कुछ प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं।
बीजेपी बनाम कांग्रेस: किसका पलड़ा भारी?
इस चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। बीजेपी ने 6 महिला मेयर उम्मीदवार उतारी हैं, जबकि कांग्रेस ने 4 महिलाओं को मौका दिया है। गुरुग्राम, पानीपत, करनाल, फरीदाबाद, अंबाला और यमुनानगर नगर निगमों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है।
बीजेपी की मेयर उम्मीदवारें:
गुरुग्राम – राजरानी मल्होत्रा
पानीपत – कोमल सैनी
करनाल – रेणु बाला
फरीदाबाद – प्रवीण जोशी
अंबाला – शैलजा सचदेवा
यमुनानगर – सुमन बहमनी
कांग्रेस की मेयर उम्मीदवारें:
गुरुग्राम – सीमा पाहुजा
अंबाला – अमीषा चावला
फरीदाबाद – लता रानी
यमुनानगर – किरण देवी
गुरुग्राम, रोहतक और करनाल की बड़ी लड़ाई
गुरुग्राम में बीजेपी की राजरानी मल्होत्रा और कांग्रेस की सीमा पाहुजा के बीच कांटे की टक्कर है। रोहतक में बीजेपी के राम अवतार वाल्मीकि और कांग्रेस के सूरजमल किलोई आमने-सामने हैं। करनाल में बीजेपी की रेणु बाला गुप्ता और कांग्रेस के मनोज वधवा के बीच सीधा मुकाबला हो रहा है।
क्या कांग्रेस बीजेपी को रोक पाएगी?
बीजेपी के लिए इस चुनाव में सबसे बड़ी चुनौती अपने ही बागी उम्मीदवार हैं, जो कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं। कांग्रेस भी इस मौके का पूरा फायदा उठाने की कोशिश कर रही है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या हरियाणा की जनता ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ को बरकरार रखेगी या कांग्रेस को मौका देगी।
यह भी पढ़ें:
खर्राटे बन सकते हैं दिल की बीमारी और हाई बीपी की वजह, अभी संभलें
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check