गलत खानपान और सर्दियों में कम पानी पीने की वजह से कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी परेशानियां बढ़ जाती हैं। कई बार घंटों पॉट पर बैठे रहने के बाद भी पेट साफ नहीं होता। अगर आपको भी कब्ज या बवासीर की समस्या है तो अपनी डाइट में इस फल को जरूर शामिल करें। दिन में सिर्फ एक बार इसे खाने से ही आपको तुरंत राहत मिलेगी। फाइबर से भरपूर यह फल आपकी सेहत के लिए वरदान साबित होगा।
कब्ज दूर करने वाला सबसे असरदार फल – अमरूद
कब्ज की पुरानी से पुरानी समस्या भी अमरूद खाने से दूर हो सकती है। खासकर सर्दियों में मिलने वाला यह हरा या हल्का पीला रंग का फल कब्ज और बवासीर दोनों के लिए बहुत फायदेमंद है। अमरूद खाने से आपका पेट मिनटों में साफ हो जाएगा। यह फल पाचन के लिए भी अत्यंत लाभकारी माना जाता है। रोजाना एक अमरूद खाने से कब्ज की परेशानी हमेशा के लिए दूर हो सकती है।
अमरूद खाने का तरीका और फायदे
दिन में कभी भी एक पका हुआ अमरूद जरूर खाएं।
आप इसे हल्का काला नमक लगाकर भी खा सकते हैं, इससे स्वाद बढ़ जाता है।
अमरूद को पाचक फल माना जाता है, इसलिए जिनका पेट ठीक से साफ नहीं होता उन्हें इसे जरूर खाना चाहिए।
हल्का पका अमरूद खाने से ज्यादा फायदा होता है।
अमरूद के स्वास्थ्य लाभ
अमरूद में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
आयरन की कमी हो तो अमरूद का सेवन लाभकारी है।
इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और दिल की सेहत सुधारता है।
अमरूद लो कैलोरी फल है, जो वजन घटाने में मदद करता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अमरूद बेहद फायदेमंद माना जाता है।
यह भी पढ़ें:
यूएई में सभी को मिलेगा ChatGPT Plus फ्री! ओपनएआई के साथ हुई ऐतिहासिक साझेदारी
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check