अंतरराष्ट्रीय रॉक बैंड ग्रीन डे और अमेरिकी गायक शॉन मेंडेस अगले साल मार्च में मुंबई में आयोजित संगीत महोत्सव लोलापालूजा इंडिया के तीसरे संस्करण में प्रस्तुति देंगे।
आयोजकों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आयोजकों ने आठ और नौ मार्च को होने वाले इस संगीत महोत्सव के लिए विश्वभर और भारत के प्रसिद्ध कलाकारों की सूची जारी कर दी है।
इस संगीत समारोह में लुइस टॉमलिंसन, ‘हिट वेव्स’ गाने के लिए प्रसिद्ध ग्लास एनिमल्स समूह, अमेरिकी गायक जॉन समिट, रॉक बैंड नथिंग बट थीव्स, प्रसिद्ध रैप जोड़ी आउटकास्ट के सदस्य भी प्रस्तुति देंगे। भारत से, हनुमानकाइंड, रफ्तार, कृष्णा, प्रतिष्ठित सितार वादक नीलाद्री कुमार, लीसा मिश्रा, रमन नेगी, सिड वाशी, राघव मीटल, सुदान जैसे कलाकार महोत्सव में अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
यह भी पढ़े :-
हर्बल दवाएं भी बढ़ा सकती हैं लिवर डैमेज का खतरा, गिलोय का अधिक सेवन भी नुकसानदायक
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check