Navyug SandeshNavyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check

  • HomePage
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • दुनिया
  • व्यापार
  • सम्पादकीय
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • जोक्स
  • राजनीति
Home»लाइफस्टाइल»सेहत के लिए फायदेमंद है हरी धनिया के पत्ते, ऐसे करें सेवन

सेहत के लिए फायदेमंद है हरी धनिया के पत्ते, ऐसे करें सेवन

Navyug Sandesh May 20, 2024 लाइफस्टाइल, हेल्थ

शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों को मात देने के लिए डॉक्टर हरी सब्जियां खाने की सलाह देते हैं. हरी सब्जियों की लिस्ट में एक नाम हरी धनिया का भी है. हरी-हरी दिखने वाली धनिया न सिर्फ पकवानों का स्वाद बढ़ाने का काम करती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए ये बहुत फायदेमंद भी होती है. हरी धनिया में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे- एनर्जी, कार्बोहाइड्रेट, फैट, डाइटरी फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, कॉपर, जिंक, सेलेनियम, मैंगनीज, सोडियम, फोलेट, विटामिन C, विटामिन B6, थायमिन, नियासिन.

इतना ही नहीं, धनिया में एंटीमाइक्रोबियल, एंटीबायोटिक, एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण भी पाए जाते हैं. आइए जानते हैं हरी धनिया को सुबह खाली पेट कच्चा खाने से आपको किस-किस तरह के फायदे मिल सकते हैं.

हरी धनिया के फायदे
दिल की बीमारियों से बचाने में मददगार: हरी धनिया दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है. ये शरीर से एक्सट्रा सोडियम को निकालकर बाहर कर देती है. सिर्फ इतना ही नहीं, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या को भी दूर कर सकती है. अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो रोजाना हरी धनिया का सेवन करें.

ब्लड शुगर लेवल को रखे कंट्रोल: डायबिटीज के मरीजों के लिए भी हरी धनिया किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है. इनके पत्तों का सेवन करने से ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है. आप चाहें तो धनिया के पत्तों का सेवन सुबह खाली पेट कर सकते हैं.

इम्यूनिटी: कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को धनिया को अपनी डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए. क्योंकि ये विटामिन C से भरपूर होता है. इसे खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा मिलता है.

सूजन कम करे: हरी धनिया में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं यानी इसका सेवन करने से शरीर में होने वाली सूजन की समस्या को कम किया जा सकता है. सूजन कई बार गंभीर बीमारियों को जन्म देने का कारण बनती है. यही वजह है कि इसका समय पर इलाज करना जरूरी है.

Previous Google: जल्द ही बंद हो सकती है गूगल की ये सर्विस
Next ग्लोइंग स्किन पाने में बहुत मददगार है आलू, ऐसे करें उपयोग

Related Articles

जाह्नवी कपूर की बचपन की शरारत: पिता से बचने के लिए खिड़की से कूदा दोस्त

2 hours ago

अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ ने ओपनिंग डे पर मचाया रिकॉर्ड

2 hours ago

ठग लाइफ: कमल हासन की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर क्यों मिली ठंडी प्रतिक्रिया

2 hours ago

Navyug Sandesh is now on WhatsApp !

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

  • Recent
  • Popular
  • Comments
  • Tags
  • मजेदार जोक्स: बीवी के मेकअप का खर्चा

    18 minutes ago
  • मजेदार जोक्स: एक आदमी संडे को डॉक्टर के पास

    28 minutes ago
  • मजेदार जोक्स: तुम एक ही दुकान में तीन बार

    48 minutes ago
  • मजेदार जोक्स: शादी से पहले तुम बहुत उपवास

    58 minutes ago
  • CM श्री स्कूलों में शिक्षकों के लिए सुनहरा अवसर – दिल्ली सरकार भर्ती शुरू

    1 hour ago
  • यूपी पुलिस में बंपर भर्ती का ऐलान, सब इंस्पेक्टर को उम्र में 3 साल की छूट

    1 hour ago
  • मजेदार जोक्स: घर के बाहर खड़ा पति काफी देर से

    1 hour ago
  • 33 की उम्र में हेनरिक क्लासेन का इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, वजह जानकर चौंक जाएंगे

    1 hour ago
  • इंग्लैंड लायंस पर बरसे खलील अहमद, चार ओवर में चार झटके

    1 hour ago
  • रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई: लखनऊ में राजनीति और क्रिकेट का संगम

    1 hour ago
  • प्रिंस सिंह राजपूत की फिल्म भारत माता की जय का ट्रेलर रिलीज

    September 22, 2023
  • कच्चा तेल 94 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव नहीं

    September 22, 2023
  • जैस्मीन भसीन ने बताया भगवान गणेश को क्यों कहा जाता है विघ्नहर्ता गणेश

    September 22, 2023
  • लाल साड़ी में फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा गईं अनन्या पांडे, अदाएं ऐसी…उड़ाई रातों की नींद

    September 22, 2023
  • ‘एनिमल’ से अनिल कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज

    September 22, 2023
  • जानिए, Facebook के मल्टीपल प्रोफाइल फीचर के बारे में

    September 22, 2023
  • ओयो ने जनवरी-जुलाई में कॉर्पोरेट जगत से जुड़े 2,800 नए ग्राहक जोड़े : रिपोर्ट

    September 22, 2023
  • जे पी मॉर्गन अगले साल से अपने उभरते बाजार सूचकांक में सरकारी प्रतिभूतियों को करेगी शामिल

    September 22, 2023
  • 23 सितम्बर को फ़िल्मची भोजपुरी टीवी चैनल पर होगा फिल्म फरिश्ता का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

    September 22, 2023
  • सारा का पहली बार पर्दे पर दिखेगा धाकड़ अवतार, ताबड़तोड़ एक्शन कर टाइगर को देंगी टक्कर

    September 22, 2023
news milegee raahat milega raahat milega phaayada milega aaraam joke jaanie kaise jaanie jaane phaayade jaane kaise ​ jaane isake phaayade jaane any phaayade jaane ho sakata nukasaan hoga phaayada Health Tips health benefit Healht tips funny wife joke funny teacher joke funny pappu joke funny joke entertainment dikhega asar bas aise karen sevan
About us | Disclaimer | Terms & Conditions | Privacy Policy | Contact
Copyright © 2025 Navyug Sandesh. All rights reserved.