देश में एचएमपीवी (ह्यूमन मेटापेनमोनवायरस) वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक देश में इस वायरस के 6 मामले सामने आ चुके हैं। अहमदाबाद में सोमवार को 2 महीने के एक बच्चे में इस वायरस का संक्रमण पाया गया। यह बच्चा राजस्थान का है और इलाज के लिए अहमदाबाद पहुंचा था। इससे पहले कर्नाटक में 3 और 8 महीने के बच्चे भी इस वायरस से संक्रमित पाए गए थे। पश्चिम बंगाल में भी 5 महीने के बच्चे में इस बीमारी के लक्षण दिखे हैं और उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं, तमिलनाडु के चेन्नई में भी दो बच्चे संक्रमित मिले हैं, हालांकि इन मामलों के बारे में अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इस वायरस के बढ़ते मामलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कोई नया वायरस नहीं है। उन्होंने देशवासियों से घबराने की जरूरत नहीं होने की अपील की। नड्डा ने बताया कि इस वायरस की पहचान 2001 में की गई थी और यह वायरस कई सालों से वैश्विक स्तर पर मौजूद है।
कई राज्यों ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली समेत कई राज्यों ने इस वायरस के बढ़ते मामलों के बीच एडवाइजरी जारी की है। इन राज्यों में कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात शामिल हैं। नड्डा ने सोशल मीडिया पर इस वायरस को लेकर बढ़ती आशंकाओं और चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार पूरी सक्रियता से स्थिति की निगरानी कर रही है और पब्लिक प्लेसों पर सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय लागू कर रही है।
अहमदाबाद में एडमिट बच्चा राजस्थान का
अहमदाबाद में 2 महीने के बच्चे की तबियत खराब होने पर उसे 15 दिन पहले अस्पताल में एडमिट कराया गया था। बच्चे को सर्दी और तेज बुखार था। शुरुआत में 5 दिन तक उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। बाद में हुई जांच में वायरस से संक्रमण का पता चला। कर्नाटक के दोनों बच्चों के मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बच्चे रूटीन जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे और टेस्ट कराने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
यह भी पढ़े :-
“कब्ज को न समझें मामूली समस्या, इसके गंभीर प्रभावों से बचें!”
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check