अपने उपभोक्ताओं का ध्यान रखते हुए, गूगल ने अपने पिक्सल 6, 7 और 9 सीरीज के फ़ोन्स में ‘स्कैम डिटेक्शन सिस्टम’ नाम का एक नया फीचर ऐड किया है। यह नया फीचर फ़ोन ऐप में ही उपस्थित होगा और रियल-टाइम में स्कैम कॉल की पहचान करके यूजर्स को अलर्ट करेगा।
गूगल की एडवांस्ड AI और मशीन लर्निंग तकनीक की सहायता से, यह फीचर इनकमिंग कॉल्स का रियल-टाइम एनालिसिस करेगा। कॉलर आईडी, फ़ोन नंबर पैटर्न और कॉल के तरीके जैसे कई फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए, यह फीचर स्कैम कॉल्स की पहचान करेगा और उन्हें फ़्लैग करेगा।
अगर कोई कॉल स्कैम के रूप में पाई जाती है, तो यूजर को उनके फ़ोन पर एक अलर्ट आएगा। इससे यूजर सही फैसला कर पाएंगे और स्कैम से भी बच पाएंगे। गूगल ने बताया है कि यह स्कैम डिटेक्शन फीचर डिफ़ॉल्ट रूप से ऑफ रहेगा और यूजर इसे अपने मन मुताबिक ऑन ऑफ कर सकते हैं।
यूजर कभी भी फ़ोन ऐप की सेटिंग में जाकर इस फीचर को बंद भी कर सकते हैं। यहाँ तक कि किसी ख़ास कॉल के दौरान भी इसे बंद भी किया जा सकता है। गूगल ने यह भी साफ़ किया है कि AI डिटेक्शन मॉडल और उसकी प्रोसेसिंग पूरी तरह से फ़ोन पर ही होती है। बातचीत का ऑडियो या ट्रांसक्रिप्शन फ़ोन में सेव नहीं होता, न ही इसे गूगल सर्वर या कहीं और भेजा जाता है, और न ही कॉल के बाद इसे रिट्रीव किया जा सकता है।
पिक्सल 9 डिवाइस में स्कैम डिटेक्शन Gemini Nano द्वारा दिया जाता है। पिक्सल 6, 7 और 8a यूजर्स के लिए, यह फीचर दूसरे एडवांस्ड गूगल ऑन-डिवाइस मशीन लर्निंग मॉडल पर आधारित है।
यह भी पढ़े :-
डायबिटीज, बवासीर से लेकर पेट से जुड़ी कोई भी समस्या है तो इस पत्ती का उपयोग है फायदेमंद
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check