गर्मी के मौसम में हम सभी को ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो हमारे शरीर को गर्मी की तपन से दूर रखे और हमारे शरीर को ठंडक पहुंचाए। इनमे से एक है गोंद कतीरा। गर्मियों के मौसम में गोंद कतीरा का सेवन हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। गोंद कतीरा की तासीर ठंडी मानी है, यह गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के अलावा हम सभी को लू से भी बचाने में मदद करती है। इसमें जरूरी पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। गर्मी में इसका सेवन लाभदायक होता है। आइए जानते है गोंद कतीरा के फायदे के बारे में,
शरीर में ठंडक पहुचाए
गर्मी के मौसम में तेज गर्माहट से ज्यादातर लोग परेशान है। गर्मी से लोगों को एक तरफ डिहाइड्रेशन हो जाता है और दूसरी तरफ अन्य रोग भी बढ़ने लगते हैं। इसी मौसम की वजह से हाथों से पसीना, पैरों से पसीना आना जैसी परेशानियां भी लोगों को देखने लगती हैं। गर्मी को शांत करने और शरीर में ठंडक लाने के लिए 2 ग्राम गोंद और मिश्री साथ में सुबह-शाम खाने से फायदा मिलता है।
कमर दर्द को करे दूर
गोंद और मिश्री का सेवन साथ में करने से कमर दर्द में आराम मिलता है। गोंद सभी रोगों से निजात दिलाने में फायदेमंद है, कभी कभी ये दर्द कुछ लोगों को लंबे समय बैठने की वजह से भी होता है। जिन लोगों को कमर दर्द की समस्या है वे गोंद का उपभोग कर सकते हैं।
पेट के रोगों को रखे दूर
जो लोग पेट से जुड़ी समस्या से परेशान रहते है उनके लिए भी यह बेहद फायदेमंद होता है। इससे कब्ज से दूर रखने में मदद मिलती है। गोंद और दही का सेवन गर्मी के मौसम में पेट में दर्द, जलन, कब्ज जैसी परेशानियों से राहत दिलाता है।
बालों की समस्या
बालों का समस्या जैसे बालों का झड़ना, बालों का पतला हो जाना,डैंड्रफ होना आदि बालों की समस्याओं में गोंद फायदेमंद होता है। गोंद का सेवन करने से बालों की ग्रोथ अच्छी रहती है। इससे रोम में रक्त प्रवाह ठीक होता है। इसलिए कहा जाता है कि बबूल बालों के लिए अच्छा है।
सफेद पानी की समस्या
जिन महिलाओं में सफेद पानी की समस्या होती है, उनको मिश्री और दो ग्राम गोंद को साथ में मिलाकर यह एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। सुबह-शाम खाने से लाभ मिलता है।
यह भी पढ़े:नमक के सही और संतुलित इस्तेमाल से आपको भी मिल सकते है ढेरों लाभ, जानिए
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check