भारत के स्टार क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने ग्लोबल शतरंज लीग के दूसरे सत्र से पहले शनिवार को यहां अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अमेरिकन गैम्बिट्स फ्रेंचाइजी का गीत जारी किया। ‘मेक द वर्ल्ड गो’ नामक यह गीत चरण राज ने लिखा है और कार्तिक चेन्नोजीराव ने इसे स्वर दिया है। यह गीत टीम की एकता और रणनीति को रेखांकित करता है।
अपनी उंगलियों के जादू से दुनिया भर के बल्लेबाजों को परेशान करने वाले 37 वर्षीय अश्विन इस फ्रेंचाइजी टीम के सह मालिक हैं। यह टीम दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी ग्रैंड मास्टर हिकारू नाकामुरा के नेतृत्व में अपनी चुनौती पेश करेगी।
अश्विन ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह हमारे लिए शतरंज की बिसात पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने से जुड़ा है। हम जुनून के साथ और रणनीतिक प्रवृत्ति से प्रेरित होकर एक टीम के रूप में भारत और विश्व स्तर पर शतरंज को लोकप्रिय बनाना और बढ़ावा देना चाहते हैं।’’ ग्लोबल शतरंज लीग के दूसरे सत्र का आयोजन तीन से 12 अक्टूबर तक लंदन में किया जाएगा।
यह भी पढ़े :-
हर्बल दवाएं भी बढ़ा सकती हैं लिवर डैमेज का खतरा, गिलोय का अधिक सेवन भी नुकसानदायक
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check