पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी सीमा हैदर, उसके नए पति सचिन मीणा और वकील एपी सिंह को जमकर फटकार लगाई है। गुलाम हैदर ने कहा, “सीमा की टांगें अब कांप रही हैं। उसे लग रहा है कि मैं अब थक चुका हूं और उसके खिलाफ कुछ नहीं करूंगा। लेकिन उसका यह सोचना गलत है। मैं अपने चारों बच्चों के लिए लड़ाई जारी रखूंगा।”
गुलाम हैदर का यह वीडियो पहलगाम हमले के बाद सामने आया है, जब केंद्र सरकार ने पाकिस्तानियों को भारत से वापस भेजने का आदेश दिया था। सीमा हैदर भी पाकिस्तान की नागरिक है, और वह मई 2023 में नेपाल के रास्ते भारत आई थी। भारत आने के बाद उसने हिंदुस्तानी युवक सचिन मीणा से शादी कर ली, और उनके चार बच्चे भी हैं। हाल ही में उनकी एक बेटी भी हुई, जो सचिन की है।
इस बीच यह चर्चा हो रही है कि सीमा को भी अन्य पाकिस्तानियों की तरह वापस भेजा जा सकता है। हालांकि, सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने कहा कि सीमा पहलगाम हमले के बाद बहुत परेशान और दुखी है, और वह खुद अस्पताल में है। उन्होंने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सीमा पाकिस्तान से सनातन धर्म ग्रहण करके नेपाल पहुंची थी और नेपाल में सचिन मीणा से शादी की थी। इसके बाद वह भारत आकर दोनों ने पूरी धार्मिक रीति रिवाज से शादी की।
एपी सिंह ने यह भी कहा कि सीमा के सभी दस्तावेज़ एटीएस, गृह मंत्रालय और भारत सरकार के पास हैं, और राष्ट्रपति के पास याचिका लंबित है। सीमा ने अदालत के आदेशों का पालन करते हुए अपने ससुराल रबूपुरा में रह रही है और कानून पर विश्वास करती है।
गुलाम हैदर ने क्या कहा?
गुलाम हैदर ने कहा, “सीमा की टांगें कांप रही हैं, और वह काला बैंगन सचिन कब तक बचेंगे? अब फैसले की घड़ी आ चुकी है। इन्हें इनके कर्मों का फल मिलेगा, और एपी सिंह इन्हें बचा नहीं पाएगा।” गुलाम हैदर का यह वीडियो सामने आने के बाद माना जा रहा है कि उसे उम्मीद है कि बाकी पाकिस्तानियों की तरह सीमा को भी भारत से वापस भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें:
बिहार होमगार्ड एडमिट कार्ड 2025 जारी, यहां जानें डाउनलोड कैसे करें
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check